Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    September 11, 2026

    एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त-सरकारी हैंडपंप को निजी बनाने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    September 11, 2026

    भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047-ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों पर प्रशासन का कड़ा रुख-40 हितग्राहियों पर जमानती वारंट जारी-197 पर चल रहा वसूली प्रकरण
    Blog

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों पर प्रशासन का कड़ा रुख-40 हितग्राहियों पर जमानती वारंट जारी-197 पर चल रहा वसूली प्रकरण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 11, 2026316 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों पर प्रशासन का कड़ा रुख-40 हितग्राहियों पर जमानती वारंट जारी-197 पर चल रहा वसूली प्रकरण

    आरंग। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के कड़े निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि लेकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर ने जिले के ऐसे सभी हितग्राहियों के विरुद्ध एसडीएम न्यायालय में वसूली प्रकरण दर्ज कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने अथवा प्राप्त राशि वापस जमा कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।इसी कड़ी में एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा के न्यायालय में कुल 249 प्रकरण दर्ज किए गए। प्रशासनिक सख्ती के चलते इनमें से 52 हितग्राहियों ने अपने आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। वहीं शेष 197 प्रकरणों में कार्रवाई जारी रखते हुए लगभग 40 हितग्राहियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए हैं।एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत शासन द्वारा पात्र परिवारों को पक्के मकान के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है। यदि हितग्राही तय समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करेंगे या शासकीय राशि का दुरुपयोग करेंगे, तो उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी और वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    September 11, 2026

    एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त-सरकारी हैंडपंप को निजी बनाने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    September 11, 2026

    भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047-ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम

    September 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    Vinod GuptaSeptember 11, 20261 Views

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.