Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»क्रिकेट»India Vs South Africa: रायपुर वनडे में विराट-ऋतुराज का शतक बेकार, खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से भारत की हार
    क्रिकेट

    India Vs South Africa: रायपुर वनडे में विराट-ऋतुराज का शतक बेकार, खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से भारत की हार

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    India vs South Africa: रायपुर वनडे भारत के हाथ से फिसल गया। विराट और ऋतुराज के शतक और राहुल की फिफ्टी के दम पर 358 रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई। गेंदबाजों और खराब फील्डिंग ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

    भारत के गेंदबाजों की पिटाई

    भारतीय गेंदबाजों ने इतनी खराब गेंदबाजी की कि 358 रन भी कम पड़ गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 85 रन खर्च किए। कुलदीप यादव ने 78 रन खर्च किए। हर्षित राणा ने 70 और अर्शदीप ने 54 रन खर्चे।

    कैच छोड़े, मिसफील्ड, ओवरथ्रो

    18वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने मारक्रम का आसान कैच छोड़ दिया। वे उस वक्त 59 रन पर खेल रहे थे। फिर उन्होंने शतक लगाया। जायसवाल ने 2 आसान चौके भी छोड़ दिए। डेथ ओवर्स में फील्डर्स ने मिसफील्ड कीं और ओवरथ्रो से एक्सट्रा रन दिए। गेंदबाजों ने 11 वाइड गेंदें डालीं।

    अफ्रीका के लिए एडन मारक्रम का शतक

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया था। अफ्रीका के लिए एडन मारक्रम ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 110 रन बनाए। कप्तान टेंबा बवुमा ने 46 रन बनाए। ब्रीटजी और डेवाल्ड ब्रेविस ने फिफ्टी लगाई।

    काम नहीं आए विराट-ऋतुराज के शतक

    विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। विराट ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए

    ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों पर 105 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े। कप्तान केएल राहुल ने 66 रन बनाए।

    सीरीज 1-1 से बराबर, 6 दिसंबर को निर्णायक मैच

    दूसरा वनडे जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम का किया एलान, मिचेल मार्श करेंगे कप्तानी

    January 1, 2026

    IND vs SL T20I : टीम इंडिया ने 30 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 4-0 की बढ़त

    December 30, 2025

    आईपीएल ऑक्शन 2026: खिलाड़ियों की सूची अपडेट, 19 नए नाम जोड़े गए

    December 16, 2025
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202692 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.