Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026

    महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा

    August 22, 2026

    नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खाद किल्लत और धान उठाव का इन्होंने लिया जायजा-किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता
    Blog

    खाद किल्लत और धान उठाव का इन्होंने लिया जायजा-किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 22, 202666 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खाद किल्लत और धान उठाव का इन्होंने लिया जायजा-किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता

    ​

    ​आरंग।प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी द्वारा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी समिति एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (लैंप्स) के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। एक प्रेस विज्ञप्ति उक्त जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के किसानों को मिल रही सुविधाओं और आ रही समस्याओं का विस्तार से जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से दो प्रमुख बिंदुओं पर जांच की—पहला, क्षेत्र के किसानों को सोसायटियों से सुचारू रूप से रासायनिक खाद (यूरिया, डीएपी आदि) मिल पा रहा है या नहीं; और दूसरा, कृषि उपज मंडी में किसानों से खरीदी गई धान का समय पर उठाव (कस्टम मिलिंग के लिए परिवहन) हो रहा है या नहीं।​मौके पर मौजूद ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समिति के कर्मचारियों एवं उपस्थित किसानों से सीधी बातचीत की। ​कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार किसान हैं। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के हक की लड़ाई के लिए मैदान में डटा रहेगा।
    निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिला या मंडी से धान का उठाव तत्काल तेज नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ग्रामीण अध्यक्ष कोमल सिंग साहू, वरिष्ठ नेता मंगल मूर्ति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, भारती देवांगन ,मंजू चंद्राकर ,पार्षद ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर , राम मोहन लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, देवेंद्र धृतलहरें ,चमन कोसले , डोमन ध्रुव ,संतु जलक्षत्रि , मनेश कंडरा ,परस कोसले उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026

    महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा

    August 22, 2026

    नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    August 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    Rekhraaz SahuAugust 22, 20261 Views

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.