Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन-कराते, जुंबा, आर्ट एंड क्राफ्ट,अबेकस तथा फोनिक्स जैसी रोचक गतिविधियो से बच्चे हुए रूबरू…
    Blog

    आरंग में निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन-कराते, जुंबा, आर्ट एंड क्राफ्ट,अबेकस तथा फोनिक्स जैसी रोचक गतिविधियो से बच्चे हुए रूबरू…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 7, 202621 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन-कराते, जुंबा, आर्ट एंड क्राफ्ट,अबेकस तथा फोनिक्स जैसी रोचक गतिविधियो से बच्चे हुए रूबरू…

    आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग द्वारा नगर के सभी बच्चों के समग्र विकास हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश में निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया। यह सभी वर्ग के बच्चों के लिए खुला था और इसमें कराते, जुंबा, आर्ट एंड क्राफ्ट, अबेकस तथा फोनिक्स जैसी रोचक गतिविधियां शामिल रहा। कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक कौशलों को विकसित करना था, ताकि वे गर्मियों का सदुपयोग कर सकें। समर कैंप के गतिविधियों में इस विद्यालय के साथ अन्य विद्यालय के 130 बच्चे शामिल हुए। कराते इस सत्र में अनुभवी कराटे मास्टर एवं सीनियर कोच रहीम खान सर (ब्लैक बेल्ट, डेन 3) इनके दिशा निर्देश में प्रशिक्षक तान्या जलक्षत्री (ब्लू बेल्ट), कोपल योगी ( ब्राउन बेल्ट) एवं महत्वनाथ योगी ( ब्राउन बेल्ट) द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। कराते का विशेष प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बुनियादी तकनीकें सिखाई गई। इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक फिटनेस बढ़ेगी, आत्मविश्वास मजबूत होगा, अनुशासन सीखेंगे और तनाव कम होगा। नियमित अभ्यास से एकाग्रता एवं सहनशक्ति में वृद्धि होगी। जुंबा विद्यालय के स्पोर्ट टीचर प्रियल साहू द्वारा जुंबा क्लास में संगीतमय डांस एवं वर्कआउट के माध्यम से ऊर्जावान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को लैटिन संगीत पर आधारित सरल स्टेप्स सिखाए जा रहे है। जुंबा के नियमित अभ्यास से वजन नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य सुधार, मोटापा कम करने के साथ व्यायाम को खेल की तरह मजेदार बनाता है। आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षाओं में रंग-बिरंगे सामग्रियों से हैंडमेड प्रोजेक्ट्स जैसे पेपर क्राफ्ट, पेंटिंग, ड्राइंग एवं मॉडल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षा में विद्यालय की पूर्व छात्रा खुशी नेताम प्रशिक्षण दी जो इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से टेक्सटाइल डिजाइनर की छात्रा है। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में रचनात्मकता विकसित होगी, सूक्ष्म मोटर स्किल्स मजबूत होंगी, कल्पनाशक्ति बढ़ेगी और भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम मिलेगा। बच्चे अपनी कला के माध्यम से आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे।फोनिक्स अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा की ध्वनियों पर आधारित इंटरैक्टिव सत्र, जिसमे शब्दों के उच्चारण एवं शब्द निर्माण सिखाया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षक संतोषी साहू, हेमलता बेलगहे द्वारा हिंदी की विशेष कक्षाओं का संचालन किया गया। चांदनी साहू द्वारा अंग्रेजी फोनिक्स एवं खान सर द्वारा स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं नियमित रूप से ली गई। शिक्षकों ने बताया कि हिंदी, इंग्लिश फोनिक्स कक्षाओं के माध्यम से बच्चों के पढ़ने-लिखने की क्षमता तेज होगी, शब्द भंडार बढ़ेगा, उच्चारण स्पष्ट होगा और स्कूल स्तर पर अंग्रेजी में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। अबेकस क्लास विद्यालय द्वारा अबेकस क्लास का निःशुल्क संचालन किया गया। अबेकस टीचर राखी नेभवानी ने बताया कि अबेकस सीखने में कुछ बुनियादी नियम और फॉर्मूले होते हैं, जिनकी मदद से हम तेजी से गणना करना सीखते हैं। जिसमें मुख्य रूप से संख्याओं को मन में चित्रित करना, उंगलियों और दिमाग के समन्वय से गणना करना, एक-एक करके बीड्स को सही दिशा में मूव करना, जोड़, घटाव, गुणा और भाग के लिए निर्धारित पद्धति का प्रयोग करना इत्यादि।विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से दांत की सफाई करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा था तथा विद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों को पोषण आहार के रूप में अंकुरित चना, मूंग, फल्ली दाने एवं विभिन्न पौष्टिक दालों के मिश्रण से बना स्प्राउट भी प्रदान किया गया। इसी कड़ी में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने शिविर का लाभ उठाया। इस कैंप में अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी तथा आवश्यकता अनुसार दवाईयां वितरण किया गया।जो बच्चे नियमित रूप से अच्छा सीख रहे है उन्हें विद्यालय द्वारा प्रोत्साहन के रूप में पेन, पेंसिल, कलर बॉक्स इत्यादि भी दिया जा रहा है।यह कैंप अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। विद्यालय के संचालक ने बताया कि यह निःशुल्क पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। हम अभिभावकों से अपील करते हैं कि अपने बच्चों को इस अवसर का लाभ उठाने दें। विद्यालय के शिक्षक खान सर, स्पोर्ट टीचर प्रियल साहू, संतोषी साहू, हेमलता बेलगहे, चांदनी साहू एवं हुलसी साहू के दिशा निर्देश में समर कैंप का संचालन किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    Rekhraaz SahuJuly 28, 20265 Views

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.