आस्था और उल्लास के साथ मनेगा गौरा-गौरी महापर्व-आरंग में ध्रुव गोंड समाज ने शुरू की भव्य तैयारियां
आरंग।आदिवासी समाज की समृद्ध लोक-संस्कृति और आस्था का महापर्व गौरा-गौरी महोत्सव आरंग के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में नगर के वार्ड क्रमांक 16 बैहार में भी आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के तत्वावधान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार इस पावन पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है।तय कार्यक्रम के अनुसार 5 नवंबर को पारंपरिक फूलकुचरना की रस्म के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद 8 नवंबर को चुलमाटी का विधान संपन्न किया जाएगा। वहीं 9 नवंबर को गौरा-गौरी प्रतिमाओं का निर्माण होगा और इसी दिन रात्रि 9 बजे से करसा परघौनी के साथ बाजे-गाजे के संग गौरा-गौरी की भव्य बारात निकाली जाएगी। अगले दिन 10 नवंबर को सुबह 11 बजे पूरे विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सामाजिक जन प्रमुख रूप से मनहरण ध्रुव, अर्जुन ध्रुव, सीताराम, हेमलाल, कुमार ध्रुव, चांदसिंह ध्रुव, अमर सिंह ध्रुव, भोला ध्रुव, मुकेश ध्रुव एवं समस्त वार्डवासी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र और समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



