Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव, आरंग ब्लॉक से इतने CHO होंगे शामिल

    November 5, 2026

    बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग में ‘युवा संवाद’ का भव्य आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

    November 5, 2026

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव, आरंग ब्लॉक से इतने CHO होंगे शामिल
    Blog

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव, आरंग ब्लॉक से इतने CHO होंगे शामिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 5, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव, आरंग ब्लॉक से इतने CHO होंगे शामिल

    आरंग।प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज, 5 नवंबर को राजधानी रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन का घेराव करने जा रहे हैं। इस प्रदेशव्यापी आंदोलन के जरिए सीएचओ शासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आंदोलन को लेकर रायपुर जिले सहित स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।रायपुर जिले के कुल 106 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों में से अकेले आरंग ब्लॉक के 32 सीएचओ इस प्रदर्शन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।रायपुर जिलाध्यक्ष सरिता साहू एवं आरंग ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिमा बंदे ने संयुक्त अपील जारी कर सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर आवाज उठाना अनिवार्य हो गया है। जब तक शासन स्तर पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे उप स्वास्थ्य केंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में पदस्थ रहकर आम नागरिकों को प्राथमिक उपचार, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण और शासन की सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके बावजूद शासन द्वारा उनकी समस्याओं की अनदेखी किए जाने के कारण उन्हें आंदोलन की राह चुनने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रदेशव्यापी घेराव के चलते उन ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों में सेवाएं सीधे तौर पर प्रभावित होने की आशंका है, जहां केवल सीएचओ के भरोसे ही केंद्र संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को नियमित जांच और प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाएगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आरंग ब्लॉक के 32 सीएचओ की सहभागिता से इस आंदोलन को स्थानीय स्तर पर बड़ा समर्थन मिल रहा है। अब सभी की नजरें आज स्वास्थ्य भवन घेराव और उसके बाद शासन के रुख पर टिकी हुई हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग में ‘युवा संवाद’ का भव्य आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

    November 5, 2026

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    November 4, 2026

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    November 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव, आरंग ब्लॉक से इतने CHO होंगे शामिल

    Vinod GuptaNovember 5, 20261 Views

    मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी-आज रायपुर में स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव, आरंग ब्लॉक से इतने CHO होंगे शामिल
    • बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग में ‘युवा संवाद’ का भव्य आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
    • आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन
    • सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
    • प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.