बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय आरंग में ‘युवा संवाद’ का भव्य आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में आज ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरंग विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।
छात्रों की आकांक्षाओं को सुना, समाधान का दिया भरोसा
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधा व आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने युवाओं के विचारों, भविष्य की आकांक्षाओं तथा जिज्ञासाओं को बेहद संजीदगी से सुना। विद्यार्थियों द्वारा रखी गई शैक्षणिक एवं सामाजिक समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उन्होंने आश्वस्त किया।छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा, “युवा ही देश का भविष्य और सकारात्मक बदलाव के वास्तविक संवाहक हैं। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।” उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य ने बताया सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि का महाविद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खुले संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी और दूरगामी साबित होते हैं।कार्यक्रम का सारगर्भित एवं कुशल संचालन वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष भुनेश्वर साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, अभिषेक राजा तंबोली, सहित बीजेपी के कार्यकर्त्ता और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग



