Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी-तीसरी बार बोनी के बाद भी नहीं जगा धान-किसानों ने की ये मांग
    Blog

    लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी-तीसरी बार बोनी के बाद भी नहीं जगा धान-किसानों ने की ये मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 30, 202676 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी-तीसरी बार बोनी के बाद भी नहीं जगा धान-किसानों ने की ये मांग

    आरंग। आरंग तहसील में लगातार हो रही तेज बारिश से धान की फसल प्रभावित हो रही है। कई गांवों में किसानों को तीसरी बार बोवनी करने के बाद भी खेतों में पौधे तैयार नहीं हो पा रहे हैं। जलभराव के कारण बीज और अंकुर खराब होने से किसानों की लागत बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर बीज सहायता और फसल बीमा के तहत मुआवजा देने की मांग की।विदित हो कि खरीफ सीजन में लगातार हो रही बारिश अब किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आरंग तहसील के कई गांवों में धान की फसल प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कई किसानों को तीसरी बार धान की बोवनी करनी पड़ रही है, लेकिन इसके बाद भी खेतों में पौधे तैयार नहीं हो पा रहे हैं।किसानों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रह रहा है। इससे धान के बीज अंकुरित होने के बाद गलकर खराब हो जा रहे हैं। कई जगहों पर नन्हे पौधे भी पानी में नष्ट हो गए हैं। किसानों का कहना है कि बार-बार बोवनी करने से उनकी लागत बढ़ गई है, लेकिन मौसम की मार के कारण मेहनत और पैसा दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीण किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन की शुरुआत में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण बोवनी में देरी हुई थी। अब जब बारिश शुरू हुई तो लगातार तेज वर्षा और जलभराव ने नई समस्या खड़ी कर दी है। खेतों की स्थिति ऐसी हो गई है कि दोबारा बोवनी के बाद भी फसल संभल नहीं पा रही है।किसानों का कहना है कि कृषि ऋण लेते समय फसल बीमा का प्रीमियम बैंक और सहकारी समितियों के माध्यम से काट लिया जाता है, लेकिन जब शुरुआती चरण में ही बीज खराब हो जाता है तो उन्हें तत्काल राहत नहीं मिलती। किसानों ने मांग की है कि बारिश से बीज खराब होने और पुनर्बोवनी की स्थिति को भी फसल बीमा के दायरे में शामिल किया जाए।सर्वे कर मुआवजा देने की मांग।प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जिन खेतों में लगातार बारिश और जलभराव के कारण धान की बोवनी खराब हुई है, उनका जल्द सर्वे कराया जाए। साथ ही किसानों को दोबारा बोवनी के लिए बीज सहायता और आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे खेती को संभाल सकें। किसानों का कहना है कि यदि समय पर राहत नहीं मिली तो इस साल धान उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। बढ़ती लागत, महंगे बीज और मौसम की अनिश्चितता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब उनकी उम्मीदें प्रशासन की राहत व्यवस्था और बीमा सहायता पर टिकी हुई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.