Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छग व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संचालक लोक शिक्षण को सौपा ज्ञापन-की ये मांग

    July 30, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर सत्य सनातन संगठन ने किया वृक्षारोपण-दिया गौसेवा का संदेश

    July 30, 2026

    लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी-तीसरी बार बोनी के बाद भी नहीं जगा धान-किसानों ने की ये मांग

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एग्री स्टैक पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग-जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    एग्री स्टैक पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग-जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 30, 202690 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एग्री स्टैक पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग-जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    आरंग। संयुक्त खातेदार किसानों के एग्री स्टैक पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं किसान प्रतिनिधि वतन चन्द्राकर ने गुरुवार को कलेक्टर रायपुर के नाम अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर को ज्ञापन सौंपकर पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने तथा प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि खरीफ सीजन के लिए एग्री स्टैक किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है, लेकिन बड़ी संख्या में संयुक्त खातेदार किसान तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधाओं के कारण समय पर पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं।वतन चन्द्राकर ने बताया कि इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार से चर्चा करने पर जानकारी मिली कि वर्तमान में संयुक्त खातेदार किसानों में केवल लगभग 35 प्रतिशत का ही एग्री स्टैक पंजीयन हो पाया है, जबकि करीब 65 प्रतिशत किसान अब भी पंजीयन से वंचित हैं।उन्होंने बताया कि अधिकांश संयुक्त खातेदारों की ऋण पुस्तिका (बी-1) में नाम क्रमांक (सीरियल) में दर्ज न होकर केवल “डेस” में अंकित है। इस तकनीकी कारण से संबंधित किसानों के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा, जिससे उनका एग्री स्टैक पंजीयन पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते किसान सहकारी समितियों और चॉइस सेंटरों के लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं तथा मानसिक रूप से भी परेशान हैं।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि 31 जुलाई तक शेष किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया, तो बड़ी संख्या में वास्तविक किसान आगामी धान खरीदी में अपनी उपज बेचने से वंचित हो सकते हैं। साथ ही वे शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ भी नहीं ले सकेंगे।जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने मांग की है कि संयुक्त खातेदार किसानों के एग्री स्टैक पंजीयन की अंतिम तिथि कम से कम एक माह बढ़ाई जाए, पंजीयन प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक बनाया जाए तथा राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से विशेष शिविर लगाकर शेष किसानों का सुगमता से पंजीयन कराया जाए।उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे कोई भी पात्र किसान धान बेचने और शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छग व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संचालक लोक शिक्षण को सौपा ज्ञापन-की ये मांग

    July 30, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर सत्य सनातन संगठन ने किया वृक्षारोपण-दिया गौसेवा का संदेश

    July 30, 2026

    लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी-तीसरी बार बोनी के बाद भी नहीं जगा धान-किसानों ने की ये मांग

    July 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छग व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संचालक लोक शिक्षण को सौपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaJuly 30, 2026261 Views

    छग व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संचालक लोक शिक्षण को सौपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग।छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.