Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    November 9, 2026

    आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई

    November 9, 2026

    सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को मिली एक और बड़ी सौगात-सड़क के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 11.69 करोड़ रुपये की हुई प्रशासकीय स्वीकृति
    Blog

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को मिली एक और बड़ी सौगात-सड़क के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 11.69 करोड़ रुपये की हुई प्रशासकीय स्वीकृति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 30, 2026357 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को मिली एक और बड़ी सौगात-सड़क के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 11.69 करोड़ रुपये की हुई प्रशासकीय स्वीकृति

    आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल और प्रयासों से क्षेत्र के धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव तक सड़क के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 11 करोड़ 69 लाख 9 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के तहत 15.50 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार वित्त विभाग की सहमति के पश्चात इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस सड़क के नवीनीकरण से धमनी, कोटनी पलौद, नवागांव सहित आसपास के गांवों के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह स्वीकृति निश्चित रूप से महत्वपूर्ण सौगात साबित होगी। सड़क के सुदृढ़ होने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव मार्ग के लिए मिली यह स्वीकृति भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।शासन द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति में निर्माण कार्य को निर्धारित तकनीकी एवं वित्तीय मापदंडों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया, ड्राइंग एवं डिजाइन के अनुमोदन तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने जैसी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं स्वीकृत राशि के नियमानुसार उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव मार्ग के लिए 11.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे गांवों की तरक्की, किसानों की आर्थिक गतिविधियों, युवाओं के अवसरों और आम नागरिकों की सुविधाओं से सीधे जुड़ी होती हैं। हमारा प्रयास है कि आरंग विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और ग्रामीणों को भी शहरों की तरह बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    November 9, 2026

    आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई

    November 9, 2026

    सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…

    November 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी

    Vinod GuptaNovember 9, 202645 Views

    कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कल 10 नवम्बर को बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम में अन्नकूट व दीपावली मिलन का भव्य आयोजन-गौ वंशों को खिलाया जायेगा खिचड़ी
    • आकाश चंद्राकर के मार्गदर्शन ने चमकी राजधानी रॉयल्स की फिटनेस-दिग्गजों ने दी बधाई
    • सोहाई बांधने की परंपरा शुरू-दीपावली से पुन्नी तक गूंजेगी लोकधुनें-घर घर जाकर राउत नाचा के रूप में लोगो को देते शुभ आशीष…
    • 11 नवंबर को यहाँ होगा भव्य मातर महोत्सव-अखाड़ा समिति के खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
    • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आरंग में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दीपोत्सव मिलन समारोह
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.