आरंग में विकास कार्यों को मिली रफ्तार-8.30 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और पेवर ब्लॉक कार्य का पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया भूमिपूजन
आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने लगभग 8.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके तहत 15वें वित्त आयोग मद से वार्ड क्रमांक 11 में रंगमंच से केवशी तालाब तक 4.09 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट (सी.सी.) सड़क का निर्माण कराया जाएगा, वहीं वार्ड क्रमांक 01 स्थित गौरव पथ के पास कर्मा भवन (साहू समाज सामुदायिक भवन) में 4.21 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य संपन्न होगा।बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से स्थानीय नागरिकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।भूमिपूजन के अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि आरंग नगर के सभी वार्डों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करना और जनसुविधाओं को पहुंचाना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और तय समय-सीमा के भीतर ही निर्माण कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।इस गरिमामय आयोजन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, पार्षद नरेंद्र लोधी, बीरेंद्र गोलू कंडरा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, खिलेश धुरंधर, तोषण साहू, एल्डरमेन निर्मला साहू,इंजी केशनाथ साहू, खूबचंद साहू, टिकेश्वर गिलहरे, भोलाराम साहू, शेखर साहू, श्रवण साहू, विजय साहू, रमेश साहू और सालिक राम साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष व परिषद का आभार जताया।
विनोद गुप्ता-आरंग



