Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”

    November 18, 2026

    आरंग के विकास को मिली नई रफ्तार-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने ₹12.59 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 18, 2026

    लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»क्राइम»CRIME NEWS: रायपुर में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर
    क्राइम

    CRIME NEWS: रायपुर में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 4, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 1 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर-4 स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने 412 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के कुख्यात ड्रग सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा था, जो पंजाब के रास्ते रायपुर में फैलाया जा रहा था।

    पाकिस्तान से रायपुर तक फैला था हेरोइन का जाल

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की बड़ी खेप रायपुर में सप्लाई होने वाली है। इस इनपुट पर रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष टीम गठित की। क्राइम ब्रांच एएसपी संदीप मित्तल की अगुवाई में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया कि लवजीत सिंह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर भारत के विभिन्न राज्यों में हाईटेक तरीके से सप्लाई करता था।

    हाईटेक तरीकों से चल रहा था ड्रग नेटवर्क

    आरोपी इंटरनेट कॉलिंग, वर्चुअल इंटरनेशनल नंबर, वीडियो लोकेशन शेयरिंग और म्यूल अकाउंट्स के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहे थे ताकि जांच एजेंसियों को चकमा दिया जा सके। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    कैसे हुआ खुलासा और गिरफ्तारी?

    3 अगस्त को पुलिस की विशेष टीम ने कमल विहार के मकान पर छापा मारा, जहां से मुख्य आरोपी लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद अन्य 6 तस्करों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया।

    गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका:

    लवजीत सिंह उर्फ बंटी — पंजाब गुरदासपुर निवासी, पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पूरे नेटवर्क को सप्लाई करता था।

    सुवित श्रीवास्तव — रायपुर में लोकल सप्लाई चैन का मास्टरमाइंड।

    अश्वन चंद्रवंशी — सप्लाई हब का स्थानीय सहयोगी।

    अन्य सप्लाई चैन सदस्य — लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला, राजविंदर सिंह उर्फ राजू।

    तस्करों से करोड़ों के सबूत जब्त, पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 412.87 ग्राम हेरोइन, कई मोबाइल फोन, क्रेटा कार, तौल मशीन, ड्रग्स यूज सामग्री, एटीएम कार्ड और चेकबुक सहित अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। इस बड़ी कार्रवाई पर डीजीपी ने टीम को बधाई दी है और पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि ड्रग नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”

    Vinod GuptaNovember 18, 2026161 Views

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”
    • आरंग के विकास को मिली नई रफ्तार-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने ₹12.59 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
    • लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले-ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के लिए नए नियम लागू-अबूझमाड़ में उच्च शिक्षा को मिली 40.98 करोड़ की सौगात
    • जनवरी में होगा साहित्य महोत्सव का आयोजन-तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.