Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”

    November 18, 2026

    आरंग के विकास को मिली नई रफ्तार-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने ₹12.59 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 18, 2026

    लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”
    Blog

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 18, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”

    आरंग। लंबित महंगाई भत्ते (DA) और आंदोलनरत राजस्व पटवारियों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय और जिला इकाई के आह्वान पर ब्लॉक के कर्मचारियों ने आरंग संयोजक माणिक लाल मिश्रा की अगुवाई में जोरदार आक्रोश रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। रैली के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (SDM) आरंग के प्रतिनिधि को अपनी दो सूत्रीय जायज मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें राजस्व पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक समाधान कर उन पर की गई दंडात्मक कार्यवाहियां निरस्त करने और प्रदेश के शासकीय सेवकों को देय तिथि से एरियर्स सहित लंबित तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान फेडरेशन के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए पिछले लगभग एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। शासन को चाहिए कि वह उनसे चर्चा कर सम्मानजनक हल निकाले, लेकिन इसके उलट निलंबन, बर्खास्तगी और ‘ब्रेक इन सर्विस’ जैसी दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, जो कतई उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि शासन दमन की नीति त्यागकर आंदोलनरत साथियों की मांगों पर त्वरित निर्णय ले।वहीं, फेडरेशन के प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा ने राज्य सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो कि 3 प्रतिशत कम है। बाजार में महंगाई केंद्र और राज्य दोनों कर्मचारियों के लिए समान होती है, फिर भत्ते में यह दोहरी नीति क्यों अपनाई जा रही है? सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।इसके साथ ही सहसंयोजक शैलेन्द्र शुक्ल ने राज्य शासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन नैतिक और जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में फेडरेशन बड़े और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। इस आक्रोश रैली में श्रीमती अनिता सोनी, कीर्ति ध्रुव, बद्री प्रसाद टंडन, राहुल जोशी, विनोद चंद्राकर, तपनमणी साहू, प्रशांत देवांगन, केशव कुमार डहरिया, पीताम्बर दास मानिकपुरी, रामकुमार सिन्हा, संदीप चंद्राकर, रामेश्वर ठाकुर, सुरेशचंद्र पाटकर, घनश्याम प्रसाद रात्रे, धनेश बघेल, महेंद्र वर्मा, राकेश साहू और राजपाल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग के विकास को मिली नई रफ्तार-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने ₹12.59 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 18, 2026

    लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

    November 18, 2026

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले-ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के लिए नए नियम लागू-अबूझमाड़ में उच्च शिक्षा को मिली 40.98 करोड़ की सौगात

    November 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”

    Vinod GuptaNovember 18, 20261 Views

    आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आंदोलनरत पटवारियों के समर्थन में आये सरकारी कर्मचारी-आक्रोश रैली निकालकर फूंका बिगुल, बोले-“दमनकारी नीति छोड़े सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन”
    • आरंग के विकास को मिली नई रफ्तार-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने ₹12.59 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
    • लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले-ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के लिए नए नियम लागू-अबूझमाड़ में उच्च शिक्षा को मिली 40.98 करोड़ की सौगात
    • जनवरी में होगा साहित्य महोत्सव का आयोजन-तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.