आरंग के विकास को मिली नई रफ्तार-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने ₹12.59 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
आरंग। नगर के समग्र विकास को गति देने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद आरंग के विभिन्न वार्डों में कुल ₹12.59 लाख की स्वीकृत लागत के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 में ₹8.28 लाख की लागत से आहाता निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 04 स्थित अघरिया प्लॉट में भुजबल पटेल के घर से पप्पू पटेल के घर तक ₹3.82 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड तथा वार्ड क्रमांक 09 के अग्रसेन चौक में ₹0.49 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हुआ। नगर में लगातार हो रहे इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के सदस्य बेदराम खूटे, नगर पालिका परिषद आरंग के एल्डरमैन आनंदमूर्ति अग्रवाल, प्रदेश किसान मोर्चा से दिलीप जलछत्री, प्रदेश ओबीसी मोर्चा से खूबचंद साहू, सोशल मीडिया प्रभारी सतीश मानू जलछत्री और भाजपा आरंग के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही रेखू चंद्राकर, राधेश्याम पाल, खोरू राम पाल, बलराम पाल, सोहन महतो, संतोष पाल, इंद्र कुमार पाल, वीरेंद्र पाल (वीरू), सुमन पाल, पप्पू पटेल, सरजू पटेल, भुजबल पटेल, निराधार पटेल, मंगलमूर्ति अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल एवं अनुपनाथ योगी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग





