Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    November 15, 2026

    बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा पूरा स्कूल परिसर
    Blog

    खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा पूरा स्कूल परिसर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 15, 202636 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा पूरा स्कूल परिसर

    खल्लारी/महासमुंद। शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में बच्चों की हंसी और खुशी से गूंज उठा। जहां आधुनिक भारत के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर खल्लारी के मिडिल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्कूलों में अलग ही रौनक देखने को मिली। बच्चों ने इस दौरान विभिन्न खेलकुद से लेकर चाचा नेहरू पे निबंध व चित्रकला, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।


    स्कूल परिसर में अतिथियों व शिक्षक, शिक्षिकाओं व स्कूली बच्चों ने आयोजन का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायां चित्र में फुल माला के साथ पुष्प अर्पण कर किया। साथ ही आयोजन में उपस्थित सभी ने चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू, अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार चक्रधारी, विशेष अतिथि पुर्व उपसरपंच उषा यादव, प्राथामिक शाला, स्कुल समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, चमनलाल यादव आदि उपस्थित थे। इस दौरान बाल दिवस आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू ने अपने उद्बोधन के माध्यम से कहा कि आज के दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म हुआ था। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।

    उन्हीं की याद में हम प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं। श्री साहू जी ने आगे कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी, हमेंसा कहा करते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे ही ही कल के डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, इंजिनियर, सैनिक, उत्कृष्ट किसान और नेता आदि बनेंगे। इसलिए सभी स्कूली बच्चों को भविष्य का ध्यान रखते हुये मन लगाकर पढ़ना चाहिए, बड़ों का सम्मान करना चाहिए और हमेशा सच बोलना चाहिए। चाचा नेहरू का सपना था कि हर बच्चा पढ़े, हंसे, खेले और आगे बढ़े। हमें उनके सपने को पूरा करना है। क्योंकि नेहरू जी ने अपनी दूरदर्शी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा की नींव रखी और लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्कुल के प्रधान पाठक शंकरलाल ध्रुव, शिक्षक राजेश कुमार साहू, छोटू निषाद, सौरभ गुप्ता, शिक्षिका संतोषी नामदेव, सोमप्रभा दिवान, कंचन यदु एवं पालक व ग्रामीणजन संहित स्कुली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने जीता दिल

    स्कूल परिसर में विभिन्न खेलकूद, नृत्य, गायन, नाटक, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने कहा आज का दिन सिर्फ हमारा है, आज हम खूब हँसेंगे, खेलेंगे और सीखेंगे। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को इस दौरान पुरस्कार के रूप में काफी, पेन और नगद राशि सम्मान स्वरूप दी गईं। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक छोटू निषाद, राजेश कुमार साहू एवं अंत में आभार व्यक्त प्रधान पाठक शंकरलाल ध्रुव ने किया। वहीं शिक्षकों ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इन्हें प्यार, संस्कार और अच्छी शिक्षा देना ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    November 15, 2026

    बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास

    November 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष

    Vinod GuptaNovember 15, 202632 Views

    डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष आरंग। सरस्वती शिशु…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग का चुनाव संपन्न-ये बने नए अध्यक्ष
    • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा मंडल आरंग ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    • बाल दिवस की धूम-नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां-तो सीनियर बच्चों ने रायपुर के संग्रहालय और मुद्रा उत्सव में जाना इतिहास
    • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की हुई शुरुवात-कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया कई केंद्रों का शुभारंभ-किसानों में उत्साह
    • खल्लारी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों की मुस्कान से खिल उठा पूरा स्कूल परिसर
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.