Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता २०२६-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन-रोमांचक मुक़ाबले में इस टीम ने मारी बाजी…
    Blog

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता २०२६-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन-रोमांचक मुक़ाबले में इस टीम ने मारी बाजी…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 8, 20263 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता २०२६-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन-रोमांचक मुक़ाबले में इस टीम ने मारी बाजी…

    आरंग।आरंग राजा मोरध्वज खेल परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता २०२६ में रोमांचक मुकाबले में आरंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुशासन सरकार बस्तर ओलंपिक एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। आज युवाओं के पास खेल के माध्यम से अपना कैरियर बनाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी प्रतीक है।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में चर्म शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और नगर पालिका के सभी पार्षद गण एवं आरंग में हैंडबॉल के जनक स्व.राजेंद्र शर्मा एवं उनके पुत्र स्व.प्रणय शर्मा के परिवार के सदस्य एवं पूर्व दिवंगत राष्ट्रीय खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

    इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग १० टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के समापन समारोह में हमारे पूर्व सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी भाई रितेश जोशी, वरुण साहू,सावन शुक्ला,चुमेश्वर पटेल,राहुल जोशी, शैलेंद्र चंद्राकर और महासमुंद जिला हैंडबॉल क्लब के सचिव सैयद इमरान अली, प्रमेश खरे,मनीष चंद्राकर छ.ग.पुलिस ,और भारतीय सेना के हैंडबॉल खिलाड़ी कैलाश पटेल और हैंडबॉल क्लब आरंग के सारे खिलाड़ी उपस्थित रहे उपस्थित रहे फाइनल मुकाबला जिसमे आरंग और महासमुंद के बीच खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में आरंग ने शानदार जीत दर्ज की । और जिसने प्रथम स्थान आरंग ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान महासमुंद , तृतीय स्थान भिलाई का रहा ।

    आपको बता दे की राजा मोरजध्वज की नगरी आरंग में हैंडबॉल क्लब आरंग के द्वारा आरंग में हैंडबॉल खेल के जनक स्व.श्री राजेंद्र शर्मा और हैंडबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व नंदकुमार साहू,स्व हीरेंद्र साहू ,स्व प्रणय शर्मा ,स्व अभिषेक तिवारी,स्व अविनाश पटेल,स्वराहुल तिवारी की स्मृति आरंग के राजा मोरध्वज परिसर में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता २०२६ का आयोजन किया गया था। समापन के अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए हैण्डबॉल क्लब आरंग ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अतिथि और खिलाड़ियों ,और दर्शकों का एवं नगर पालिका परिषद आरंग के समस्त कर्मचारियों का एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद व्यक्त किया ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    Rekhraaz SahuJuly 17, 20262 Views

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.