Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG- बॉयफ्रैंड ने रची साजिश : प्रेमिका के पति के लिए बिछाया मौत का जाल, स्पीकर में बारूद भरकर भेज दिया घर, फिर जो हुआ…..
    Blog

    CG- बॉयफ्रैंड ने रची साजिश : प्रेमिका के पति के लिए बिछाया मौत का जाल, स्पीकर में बारूद भरकर भेज दिया घर, फिर जो हुआ…..

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 17, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खैरागढ़। जिले में सनकी आशिक ने बम बना कर युवक के घर भेज दिया। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर के भीतर दो किलो बारूद छिपाकर पार्सल बम तैयार किया और उसे गिफ्ट पैक कर भेज दिया। किस्मत ने साथ दिया, वरना पूरा इलाका एक बड़े धमाके से हिल जाता। मामला तब उजागर हुआ जब गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा। बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार की नजर तुरंत खतरे पर गई। उसने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता। विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता। यह पूरा आईईडी किसी फिल्मी सीन जैसा था, लेकिन हकीकत कहीं ज्यादा खतरनाक। पुलिस की पड़ताल ने इस मामले के पीछे की गुत्थी खोल दी। मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था। उसका मकसद अपनी प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था। लेकिन इस साजिश का एक और बड़ा पहलू सामने आया—विनय अकेला नहीं था। उसके साथ कई लोग शामिल थे, जिन्होंने फाइनेंस, सप्लाई और फर्जी लोगो तक का इंतजाम किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था।

    पुलिस ने इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आईईडी तैयार करने वाला, फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वाला भी शामिल है। आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया। उनके अनुसार यह केवल एक नियोजित हत्या की साजिश को नाकाम करने भर की बात नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति के एक पूरे नेटवर्क को उजागर करने वाली घटना है। सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

    गंडई की इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि एक सनकी आशिक अपनी दीवानगी में इतना आगे बढ़ सकता है कि स्पीकर जैसे मासूम दिखने वाले तोहफे को मौत का हथियार बना दे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    Vinod GuptaMay 25, 2026

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.