Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG – नवविवाहिता की फंदे पर लटकती मिली लाश, साल भर पहले हुई थी शादी, जताई जा रही ये आशंका
    छत्तीसगढ़

    CG – नवविवाहिता की फंदे पर लटकती मिली लाश, साल भर पहले हुई थी शादी, जताई जा रही ये आशंका

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। बिलासपुर में नवविवाहिता महिला की लाश फंदे पर लटकती मिली है। बताया जा रहा है की ग्राम जोंधरा में गायत्री यादव (22) का अपने सुसराल वालों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, अगले दिन साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटकी थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गायत्री की शादी को एक साल हुए थे, आए दिन सुसराल वालों से उसका विवाद होता रहता था। शुरूआती जांच में उसके फांसी लगाकर खुदकुशी करने की आशंका है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम जोंधरा में रामायण चौक के पास रहने वाले रामलाल यादव से गायत्री की शादी हुई थी। घटना से एक दिन पहले उसका घर वालों से विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। इस दौरान पति और ससुरालवालों ने नजरअंदाज कर दिया। परिवार के बाकी सदस्य बरामदे में सो गए। अगले दिन सुबह जब गायत्री नहीं उठी, तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, तब उनके होश उड़ गए। गायत्री की लाश पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से लटक रही थी।

    घबराए परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद हंसिए से साड़ी का फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। फिर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी गायत्री के मायके वालों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन गांव पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मृतका के मायकेवालों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    Vinod GuptaJune 29, 2026166 Views

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.