Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज
    छत्तीसगढ़

    CG-आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ग्रीष्म अवकाश के बाद लौटी तो हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट में FIR दर्ज

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर।  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ओरछा विकासखंड के एक आश्रम की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। ग्रीष्म अवकाश के बाद छात्रा जब आश्रम लौटी, तो उसके असामान्य व्यवहार ने प्रबंधन को भी हैरान कर दिया। पूछताछ के बाद जो सच सामने आया, उसने सबको स्तब्ध कर दिया।गर्भवती निकली छात्रा, चिकित्सकीय जांच में हुआ खुलासा
    आश्रम प्रबंधन ने छात्रा के व्यवहार में आए बदलाव को गंभीरता से लेते हुए जब बात की, तो मामला सामने आया। तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह सुनते ही प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच समिति गठित की।

    छात्रा ने बताई आपबीती, परिचित युवक ने किया दुष्कर्म
    जांच समिति द्वारा की गई पूछताछ में छात्रा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने गृहग्राम में एक परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। छात्रा डर और समाज के भय से चुप रही, लेकिन जब आश्रम लौटी तो असामान्य व्यवहार ने सारा सच उजागर कर दिया।

    आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    परिजनों की सहमति के बाद आश्रम प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने कहा— “मामला बेहद संवेदनशील है, छात्रा की सुरक्षा और मानसिक स्थिति का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    Vinod GuptaJune 29, 202672 Views

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ.…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.