Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»BREAKING : सास और दामाद की हत्या, मचा हड़कंप
    Blog

    BREAKING : सास और दामाद की हत्या, मचा हड़कंप

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़।  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में देर रात एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सास और दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पैसे के लेन-देन को हत्या की प्रमुख वजह माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक महिला सहित दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

    मृतकों की पहचान 80 वर्षीया सुकमेत सिदार और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार के रूप में हुई है। दोनों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।इस घटना में सुकमेत सिदार की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

    पैसों का लेन-देन बन सकता है कारण

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पैसों का लेन-देन कारण हो सकता है। पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी ठोस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुकमेत सिदार गांव में लंबे समय से रह रही थीं और उनका परिवार साधारण जीवन जीता था। अचानक इस तरह की वारदात से गांव के लोग सदमे में हैं।घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की घटना देर रात हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    Vinod GuptaSeptember 15, 202680 Views

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.