Author: Khabar Chhattisgarh News
बिहार। 28 साल बाद लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। भवन निर्माण विभाग ने नोटिस भेजकर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को कहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। अब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करना होगा। भवन निर्माण विभाग ने ये नोटिस जारी किया है 28 साल से राबड़ी आवास में था लालू परिवार राबड़ी देवी ने 25…
रायपुर। प्रदेश में बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के दौरान लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और यात्रा से यथासंभव बचें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थाे का सेवन लगातार करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 16 अधिकारियों की तबादला किया गया है। सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। इस सूची के अनुसार, जेल विभाग में पोस्टेड अनुभाग अधिकारी अभिलाषा दास को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में भेजा गया है। देखें लिस्ट
रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स की प्रगति, तथा प्रगतिरत परियोजनाओं की पूर्णता के संबंध में विस्तृत और चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने आग्रह किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अयोध्या – अयोध्या में राम मंदिर में धर्म ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस ध्वज को सदियों पुराने सपने के साकार होने का प्रतीक बताया। सांस्कृतिक चेतना का नया पल पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और गौरवशाली पल की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा, “आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। आज रामभक्तों के दिल में असीम आनंद है।”पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, “सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा…
अयोध्या – अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर के मुख्य शिखर पर केसरिया ध्वज का विधिवत आरोहण किया जाएगा। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर यह पवित्र ध्वज फहराएंगे। राम मंदिर में पुजारी बनने की क्या है प्रक्रिया? मंदिर का निर्माण पूरा होने और पूजा व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इतने प्रतिष्ठित मंदिर…
अयोध्या – आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक राम मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ आम जनता भी शामिल हुई। अयोध्या शहर को भव्य रूप से सजाया गया था, और इस मौके पर ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधनकार्यक्रम में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य और पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन…
Bihar Road Accident: बिहार के शेखपुरा से भीषण सड़क हादसे (Sheikhpura Road Accident) की खबर सामने आ रही है, जहां सीएनजी ऑटो (Auto) और ट्रक (Truck) की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आक्रिशोत लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर लाशें बिखर गईं। चारों तरफ चीख-पुकार ्मच गई। गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है ट्रक ड्राइवरजानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा और कंबल गढ़ गांव के बीच शेखपुरा-सिकंदरा हाइवे पर घटी है।…
Nitish Cabinet Decision: बिहार में नई सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक (Nitish Cabinet First Meeting( हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 06 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसके बारे में जानकारी दी। नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में ‘बिहार आटिर्फीसियल इंटेलिजेंस मिशन’को स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश का अग्रणी…
बेमेतरा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर सोमवार की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वाले तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद…
