Author: Rekhraaz Sahu
सरकारी राशन दुकान से नहीं मिला अप्रैल माह का चावल तो पढ़िए खबर और राशन दुकान से ले लीजिए अप्रैल और मई दो महीने का चावल… महासमुंद/ शासकीय उचित मूल्य की दुकान से कई हितग्राहियों को अप्रैल माह का राशन नहीं मिला है जिसके कारण वह परेशान है और लगातार राशन दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह अप्रैल एवं मई दो माह का खाद्यान्न का वितरण एक साथ माह अप्रैल में किए जाने हेतु राज्य शासन द्वारा निर्देश दिया गया था शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति…
बड़ी खबर-आरंग गुरु खुशवंत ने भंडारपुरी में किया मतदान-मतदाताओं से की ये अपील आरंग। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने गृहग्राम भंडारपुरी के बूथ क्रमांक 92 में लाइन में लग कर मतदान किया।उन्होंने मतदान केंद्र में लगे सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए पहले मतदान फिर दूसरा काम का संदेश दिया।इस अवसर पर उन्होंने मतदान केंद्र के व्यवस्थाओं का जायजा भी…
5 मई 2024/ विकासखंड स्तरीय जनदर्शन सोमवार 6 मई को तहसील कार्यालय महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि पूर्व की भांति प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से ब्लॉक स्तरीय जनदर्शन का आयोजन होगा, जिसमें हितग्राही और आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे सकते हैं ।उन्होंने सभी विकासखंड अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विकासखंड स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों को जनदर्शन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कारवाई करने 8 सरपंचों व सचिवों को नोटिस,अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू ने दिया नोटिस 5 मई 2024/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद श्री उमेश साहू ने अनुविभाग अंतर्गत शामिल 8 ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को नोटिस जारी कर कहा है कि ग्राम पंचायत के सीमा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिस पर तत्काल रोक लगाएं उन्होंने ग्राम पंचायत मोहकम, खडसा,सेनकपाट, खमतराई, सिरपुर, केडियाडीह , चिंगरौद, और बह्मनी के सरपंच और सचिवों को नोटिस जारी किया है कि यह संज्ञान में आ रहा है आपके ग्राम पंचायत अंतर्गत…
जिले के चार शराब दूकान 5 मई से 7 मई और 11 मई से 13 मई के बीच रहेगा बंद…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश महासमुंद / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रायपुर में मतदान हेतु जिले के कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान घोड़ारी, अछोला एवं विदेशी मदिरा दुकान सिरपुर को बंद रखने शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त तीनों मदिरा दुकान रायपुर जिले की 3 किलोमीटर की सीमा पर स्थित है। शुष्क अवधि 05 मई 2024 शाम 06ः00 बजे से लेकर 07 मई 2024 शाम…
लाफिन खुर्द में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 02 मई से 10 मई तक….. महासमुंद – ग्राम लाफिन खुर्द में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रवचनकर्ता महंत गोवर्धन शरण व्यास जी सिरकट्टी आश्रम के मुखारविंद से कथा श्रवण कराया जाएगा। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में प्रथम दिवस 2 मई गुरुवार को जल कलश स्थापना, गौकर्ण पूजा, वेदी पूजा के साथ भागवत स्थापना का श्री गणेश हुआ है। 3 मई शुक्रवार को कथा प्रारंभ, परीक्षित जन्म, वराह अवतार 4 मई शनिवार को कपित अवतार, नरसिंह अवतार 5…
शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुस्तक दान उत्सव का हुआ आयोजन
शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित एवं पुस्तक दान उत्सव का हुआ आयोजन शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ एवं इस वर्ष उत्तीर्ण हो चुके छात्रों ने आने वाले विद्यार्थियों को अपनी पुस्तकें दान की, जिससे बच्चे अपने घर में पढ़ सकें। शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थियों ने पुस्तक दान किया। विद्यालय में उत्सव का आयोजन किया। उत्सव में पाठ्य पुस्तक के अलावा मुस्कान पुस्तकालय के विभिन्न पुस्तकों का वाचन बच्चों के द्वारा इच्छा अनुसार किया गया ।शिक्षक…
खरबूजा के फायदे जान होश उड़ जाएंगे आपके…. खरबूजा में होते हैं भरपूर मात्रा में पोषक तत्व…. इन दोनों खरबूजा का मौसम चल रहा है और गर्मी के दोनों में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए और गर्मी से बचने के लिए खरबूजा का जरूर सेवन करें। खरबूजा गर्म मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने का सबसे आसान और इफेक्टिव फल है। खरबूजा का सेवन न केवल आपकी बॉडी टेंपरेचर को संतुलित रखता है बल्कि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी बचाता है पर ज्यादा फल मीठे होते हैं यही वजह है कि इनके सेवन को लेकर…
दर्दनाक सड़क हादसा में 09 लोगों की मौत, 20 लोग हुए घायल मृतकों में बच्चे भी शामिल बेमेतरा में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में 09 लोगों की मौत और 20 लोग घायल होने की जानकारी मिल रही है मृतकों में 03 बच्चे भी शामिल है। बेमेतरा के ग्राम कठिया के पास खड़ी माजदा गाड़ी में डीआई गाड़ी जा घुसी। तेज रफ्तार होने के कारण 09 लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है की गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे सभी छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम तिरैया गए…
जानकारी आपके लिए जरूरी – अगर अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराए हो तो कल तक का समय…. महासमुंद -राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि कल 30 अप्रैल को है ऐसे में जिन कार्डधारीयो ने अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है उनके पास कल तक का समय बचा है वे तत्काल जाकर अपना राशन कार्ड का नवीनीकरण कर ले वहीं अंतिम तिथि में वृद्धि संबंधी आदेश फिलहाल खाद्य विभाग के पास नहीं आया है। असुविधा से बचने के लिए कल 30 अप्रैल को जाकर अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण जरूर करा लेवे। बता दे राशन कार्ड…
