Author: Rekhraaz Sahu
लाफिन खुर्द में 5 कुंडिया गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन… आज हवन पूजन एवं विभिन्न संस्कार के साथ होंगे गांव भ्रमण महासमुंद – श्री राम प्रभात फेरी यज्ञ समिति के द्वारा ग्राम लाफिन खुर्द में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन ग्राम के हृदय स्थल संगम चौक पर किया जा रहा है। 7 फरवरी को प्रथम दिन कलश यात्रा एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ वहीं 8 फरवरी को देव पूजन, गायत्री यज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा एवं रात्रि में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। आज 9 फरवरी रविवार को यज्ञ हवन…
9, 10 एवं 11 फरवरी तथा 15 फरवरी 2025 को सम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित महासमुंद- नगरपालिकाओं (नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत) के पार्षद पदों के आम/उप निर्वाचन 2025 के दौरान कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत मदिरा दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।आदेश के अनुसार, मतदान समाप्ति 11 फरवरी 2025 के दो दिन पूर्व अर्थात 9 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक तथा मतगणना दिवस 15 फरवरी 2025 को संपूर्ण दिवस के लिए ’शुष्क दिवस’ घोषित किया गया है। इस…
निर्वाचन कार्य के कारण सिरपुर महोत्सव स्थगित प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव को जिला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी संलग्न है। चूंकि 11 फरवरी को नगरीय निकायों का मतदान दिवस है तथा 15 फरवरी को मतगणना होगी। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन कार्य में संलग्न रहेंगे। ज्ञात है कि इस वर्ष सिरपुर महोत्सव 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित किया जाना था। जिसे अब जिला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है।
चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे तीन डीजे व्ही महासमुंद – नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत प्रचार-प्रसार में उपयोग किए जा रहे तीन डीजे वाहनों को जप्त कर महासमुंद थाने में रखा गया है। आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार द्वारा यह कार्यवाही की गई। जप्त किए गए वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति ली गई है परंतु आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग के लिए सीमा निर्धारित की गई है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुक्रम में अनुमति दी गई है।…
आबकारी विभाग महासमुन्द की टीम द्वारा 94.32 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त महासमुंद जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीष कुमार कोष्टी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा धारण/विक्रय/परिवहन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा बाबत् आबकारी विभाग द्वारा की जा रही सतत कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 29.01.2025 को आबकारी वृत्त महासमुंद शहर अंतर्गत ग्राम खैरा में अवैध शराब धारण की सूचना पर ग्राम खैरा में रवि चंद्राकर के रिहायशी मकान पहुंचकर तलाशी लिए जाने पर 4 प्लास्टिक बोरी में 524 नग प्लेन मदिरा कुल मात्रा 94.32लीटर अनुमानित बाजार मूल्य…
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी 48 घण्टे के भीतर खड़मा अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से 7 नवजात शिशुओं की गुंजी किलकारी ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव होने से लोगों का बढ़ा विश्वास गरियाबंद 19 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के दिशानिर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में बढोत्तरी हो रही है। जिससे स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढा है, इसी विश्वास का प्रतिफल है कि जिले में अधिकांश प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में हो रहे है। इसी संदर्भ में विकासखंड छुरा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा में 48 घंटे के अंदर नॉर्मल…
रायपुर नगर निगम डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्र.-52 से पवन साहू ने पर्यवेक्षक के समक्ष पेश की अपनी प्रबल दावेदारी रायपुर नगर निगम डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्र.-52 से पवन साहू ने पर्यवेक्षक के समक्ष पेश की अपनी प्रबल दावेदारी मिलनसार,अच्छे व्यवहार सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में जाने जाते है पवन साहू नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजधानी रायपुर में लगातार चर्चाओं का दौर जारी हैं, जहाँ एक ओर वार्ड से कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी हैं। इसी कड़ी में आज राजेन्द्र…
ग्राम पंचायत कोमा और बरबसपुर में 272 कट्टा अवैध धान जप्त बागबाहरा तहसील के ग्राम पंचायत कोमा और बरबसपुर में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत अवैध धान जप्त किया। इस कार्रवाई में कुल 272 कट्टा धान जप्त किया गया है।संयुक्त दल ने ग्राम पंचायत कोमा में मुंशीलाल सोनी के गोदाम और निवास स्थल पर छापामारी की। इस दौरान वहां से 172 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। टीम ने बताया कि यह धान मंडी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए संग्रहित किया गया था। दूसरी कार्रवाई बरबसपुर के पद्मिनी सोनी समिति…
जंगल को आग से बचाने आंवराडबरी वन डिपो में कार्यशाला का आयोजन खल्लारी/ खल्लारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आंवराडबरी वन डिपो में महासमुंद डिस्ट्रिक फारेस्ट आॅफिसर पंकज राजपुत के मार्गदर्शन पर खल्लारी के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेन्द्र चन्द्राकर के विशेष प्रयास से विभागजनों के सहयोग में फायर लाईन (fire line) वन सुरक्षा जागरुकता (कार्यशाला)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस आयोजन में खल्लारी, भीमखोज, आंवराडबरी, जोरातराई, रैताल, बी.के.बाहरा, गाडाघाट, पतेरापाली, आमानारा, सिर्री, हाथीगढ़, ओंकारबंद, चुरकी संहित आदि गांव के लोग शामिल हुये। बता दें की उक्त आयोजन के माध्यम से जंगल के पेड़ – पौधों को आग से बचाने उपस्थित लोगों…
मोहकम में रेत का अवैध परिवहन करते 06 हाईवा एवं एक नग चैन माउंटेन मशीन जप्त महासमुंद 17 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा ग्राम मोहकम में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर गुरुवार की सुबह औचक जांच किया गया। जांच दल द्वारा उत्खनन करते मशीन को घेर कर जप्त किया गया। मोहकम घाट में अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैंप को गहरा कर तोड़ा गया। कार्यवाही के दौरान रेत…
