Author: Rekhraaz Sahu
कोना एवं जीवतरा के जंगल में दो दंतैल हाथी का प्रवेश। ग्राम कोना,जीवतरा, बकमा, धनसुली केशवा, खट्टी में हाई अलर्ट रात्रि में 2 दतैल हाथी वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 54,55,से होते हुए सिरपुर से फुसेराडीह रोड पार कर फिर NH53 एवं महासमुंद से बागबाहरा रोड पार कर , केशवा से होते हुए कक्ष क्रमांक 78,79 कोना एवं जीवतरा के जंगल में प्रवेश किया है। वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 78,79,के जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम ने कक्ष क्रमांक 80 मैं आगे बढ़ने की संभावना जताई है। जिस पर से ग्राम कोना जीवतरा, बकमा, धनसुली,…
मोबाइल नंबर को ब्लैकलिस्टेड किया तो कर दिया पिटाई,मामला सिटी कोतवाली महासमुंद में दर्ज महासमुंद कोतवाली पुलिस में एक मामला सामने आया है जिसमें मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट करने पर घर घुसकर महिला की पिटाई कर दिया। महासमुंद कोतवाली पुलिस को महिला ने जानकारी देते हुए बताएं कि बीते डेढ़ वर्ष से गुल्लू निवासी हेम प्रकाश ढीढी से मेरी सोशल मीडिया से जान पहचान हुई थी और मोबाइल से आपस में बातचीत करते थे लेकिन कुछ दिनों से बातचीत करना बंद कर दी तथा आरोपी के मोबाइल नंबर को ब्लैकलिस्टेड कर दिया था लेकिन आरोपी अन्य नंबर से फोन…
एम.ए./एम.कॉम प्राइवेट वार्षिक परीक्षा 3 अप्रैल से प्रारंभ, प्रथम पाली प्रातः 07 से 10 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 03 से 06 बजे तक आयोजित 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का पत्र क्रमांक 455/परीक्षा/वार्षिक / समय सारणी/2025 रायपुर, के पत्रानुसार प्राचार्य प्रो करुणा दुबे के मार्गदर्शन में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, परीक्षा केंद्र क्रमांक 351 में स्नातकोत्तर पूर्व एवं अंतिम वार्षिक परीक्षा दो पालियों में दिनांक 03 अप्रैल से संचालित हो रही है । जिसमें प्रथम पाली का संशोधित समय प्रातः 07:00 से 10:00 बजे आयोजित होगी जिसमें निम्न कक्षाओं की…
कलेक्टर ने किया राजस्व निरीक्षक श्री दौलत राम ठाकुर को निलंबित विभागीय जांच के दिए आदेश महासमुंद 02 अप्रैल 2025/ राजस्व निरीक्षक श्री दौलतराम ठाकुर, रा०नि० म० शेर / बरोंडा बाजार, तहसील महासमुंद का बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी के अनुमति बिना अनाधिकृत रूप से अवकाश पर रहने तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा०) महासमुंद के कार्यालयीन कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्री ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम…
टुरीझर के घर में हुए चोरी का खुलासा,आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवर कीमती 1,03,000रूपये जप्त। सायबर सेल एवं थाना तेन्दूकोना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुमेर चक्रधारी सा. ग्राम टुरीझर तेन्दूकोना ने थाना तेन्दूकोना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/01/2025 को रात्रि करीबन 09/00 बजे खाना खाकर सो रहे थे । घर में पुराने मकान का एक कमरा भगवान कमरा है जिसमें हम लोग अपना कीमती सामान वगैरह को अलग अलग संदूक में रखते हैं। रात्रि में भगवान कमरे के अंदर रखे एक लाल सफेद रंग…
कांग्रेस भवन महासमुंद के समक्ष केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का पुतला दहन…. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में एवं जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद कांग्रेस भवन के समक्ष केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का पुतला दहन करके महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव सहित पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं के निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध किया गया।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर समस्त…
महामाया पारा महासमुंद में घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,सुने घर में चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार। थाना महासमुंद शहर अंतर्गत प्रार्थी मोहन चन्द्राकर महामाया पारा महासमुन्द ने थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/03/2025 के सुबह लगभग 04/30 बजे मै घर से सब्जीे मार्केट आ गया एवं मेरी पत्नि श्रीमती पायल चन्द्राकर घर से अपने दोनो बच्चो् के साथ लेकर घर के दरवाजा में संकडी लगाकर सडक तरफ घुमने चली गयी। लगभग 05/30 बजे अपने दोनो बच्चो के साथ घुमकर घर वापस आयी तो घर के सामने का दरवाजा की संकडी…
बागबाहरा शहर और शहर के आसपास संचालित निजी विद्यालयों की पाठ्य पुस्तको और शालेय शुल्क के संबंध में शिकायत को लेकर पालकों ने सौंपा ज्ञापन बागबाहरा शहर और शहर के आसपास संचालित निजी विद्यालयों की पाठ्य पुस्तको और शालेय शुल्क के संबंध में शिकायत को लेकर आज गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे पालकों ने बागबाहरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सोपा है। शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि बागबाहरा शहर और आसपास कई निजी विद्यालय संचालित है जिसमें सीबीएसई इंग्लिश मीडियम के नाम से हर महीने मोटी फीस ली जा रही है जिस पर अंकुश लगाना आवश्यक है ताकि…
ग्राम तुमाडबरी में अवैध बोर खुदाई, बोरवेल वाहन जब्त महासमुंद 25 मार्च 2025/ महासमुंद तहसील के ग्राम तुमाडबरी में बिना अनुमति के बाडी में बोरवेल खुदाई करते एक बोरवेल वाहन एवं एक स्पोर्ट वाहन को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम हरिशंकर पैंकरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बोरवेल वाहन क्रमांक सीजी04पीजे 2316 एवं सपोर्ट वाहन सीजी 04 एम जेड 0649 को जब्त किया गया।तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम तुमाडबरी के खेमाराम साहू के बाडी में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बोर खुदाई की जा रही है। इस पर तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू एवं…
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 में जीता स्वर्ण पदक खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 में सुखदेव ने 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदकमहासमुंद – दूसरा खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम न्यू दिल्ली में दिनांक 20 से 23 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया हैं। जिसमें महासमुंद जिले के 3 खिलाड़ी व कोच मैनेजर शामिल हुए हैं। जिसमें फॉर्च्यून फाउंडेशन करमापटपर बागबाहरा खुर्द बागबाहरा के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केेंवट, लक्की यादव, निखिल यादव एवं गाइड रनर ताबरेस खान, मैनेजर निरंजन साहू, कोच वशिम रजा कुरैशी, संजय पैकरा, टुकेंद्र शामिल हुए।…
