Author: Vinod Gupta
धान विक्रय हेतु तूहर टोकन एप्स पोर्टल के तकनीकी समस्याओ से किसान परेशान-की ऑफलाइन टोकन व्यवस्था में प्रतिशत बढ़ाने की मांग.. आरंग।शासन द्वारा धान खरीदी के लिए लागू किए गए ‘किसान तूहर टोकन ऐप/पोर्टल’ द्वारा टोकन बुकिंग करने की प्रक्रिया में लगातार तकनीकी समस्याएँ सामने आ रही हैं। जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों द्वारा मिली शिकायतों के अनुसार ऐप/पोर्टल पर बार-बार सर्वर डाउन होने, लॉगिन न होने, OTP न आने, टोकन जेनरेट न होने जैसी समस्याएँ लगातार देखी जा रही हैं। कई किसान कई-कई दिनों से प्रयास करने के बावजूद टोकन प्राप्त नहीं…
विधायक के प्रयास के चलते नवीन महाविद्यालय तामसिवनी को मिला परीक्षा केंद्र का दर्जा… आरंग। छात्रो के मांग के अनुरूप विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रयासों के चलते नवीन महाविद्यालय तामसिवनी को परीक्षा केंद्र का दर्जा मिल गया है अब छात्र छात्राओं को परीक्षा दिलाने आरंग महाविद्यालय नही जाना पड़ेगा।आपको बता दे की कालेज के छात्र छात्राओं के द्वारा तामासिवनी मे ही केंद्र रखने की मांग की गई थी। छात्रो की भावनाओ को देखते हुऐ भाजपा मंडल अध्यक्ष तोषण साहू जनभागीदारी समिति अध्य्क्ष विवेक तिवारी , निर्मल साहू ,रीवन लाल यादव, विनोद साहू जनभागीदारी के सदस्यो ने तत्काल क्षेत्र के…
SIR के प्रति लोगो को जागरूक करने निकले नगर पालिका अध्यक्ष -SIR शिविर का निरीक्षण कर लोगो से की मुलाकात… आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन नगर में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लोगो को शामिल होने के लिए प्रेरित करने विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोधी गुड़ी में लगे बूथ क्रमांक 231 में वार्ड क्रमांक 03, वार्ड क्रमांक 06 और वार्ड क्रमांक 10 का SIR शिविर का निरीक्षण भी हैं। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित आम जनो से मुलाकात किया और वहां ड्यूटी लगे शिक्षक , आंगनबाड़ी के…
अयोध्या के श्री राम लला के मंदिर में हुए ध्वजारोहण के पावन दिवस पर आज यहाँ होगा भव्य आयोजन-राम भक्त करेंगे मंगल पाठ-होगा प्रसाद वितरण आरंग। श्री राम मंदीर अयोध्या में आज देश के प्रधानमंत्री द्वारा हुए ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर आज धर्म नगरी आरंग में समस्त श्री रामभक्तो द्वारा आयोजित इस दिव्य मंगलपाठ कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन सायं 06 बजे से रेलवे कालोनी स्थित उत्कल समाज बस्ती मे रखा गया है। जिसमे सभी नगरवासी धर्म प्रेमी शामिल होंगे। बता दें कि श्री राम मंदिर में आज 25 नवम्बर को 11 फीट ऊंचा और 22 फीट लंबे…
कल 25 नवम्बर को निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरिक्षण (SIR) को लेकर बीजेपी की बैठक-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे मार्गदर्शन आरंग।निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरिक्षण (SIR) को लेकर बीजेपी आरंग मंडल की बैठक कल 25 नवम्बर को दोपहर 03 बजे से मंत्री कार्यालय नेता जी चौक आरंग में आयोजित किया गया है।इस बैठक में प्रमुख रूप से गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप उपस्थित रहेंगे तथा SIR सक्रीय भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओ और BLA 2 को मार्गदर्शन देंगे। आरंग विधान सभा क्षेत्र से शत प्रतिशत मतदाताओं को SIR में शामिल करने कार्यकर्ताओ और बूथ अध्यक्षो को…
ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप-छग की और से खेलते हुये आरंग के खिलाडीयो ने भी किया शानदार प्रदर्शन-जीते कई पदक आरंग।ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 मे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई रायपुर के अग्रसेन धाम में 19 और 20 नवंबर को हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया आयोजन छत्तीसगढ़ सीको- काई कराटे-डो एसोसिएशन और भारत कराटे अकादमी की ओर से किया गया था।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रायपुर जिला के आरंग ब्लॉक एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया टीम ने 4 गोल्ड 1 सिल्वर 6 ब्रोंज…
हैंडबॉल क्लब-राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए कर्नाटक के लिए आरंग के इस खिलाड़ी का हुआ चयन आरंग। हैंडबॉल क्लब आरंग के खिलाड़ी ईश्वर निर्मलकर का 69 वी राष्ट्रीय हैंडबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में (17 वर्ष बालक ) छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ जिसका आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर तक कर्नाटक में होगा | हैंडबाल क्लब आरंग के वरुण साहू,बंटी साहू ,खोमन निषाद ,आशीष चंद्राकर , वेदप्रकाश देवांगन ,राजा देवांगन ,योगेश सोनकर ,आशुतोष ठाकुर,गौरव ठाकुर ,मूलचंद लोधी,गणेश साहू , हितेश सोनकर ,रितेश जलछत्री सलमान ,निहाल धीवर ,बिट्टू , एवं समस्त खिलाड़ियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते…
SIR-रायपुर जिले में आरंग अभी आगे-समय पूर्व कार्य पूर्ण करने वाले 04 बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित…. आरंग। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट एवं समयपूर्व शत-प्रतिशत कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र आरंग की बूथ लेवल अधिकारियों-श्रीमती टिकेश्वरी साहू परसकोल, धनेश्वरी बंजारे कुरुद,श्रीमती सौहाद्रा साहू रानीसागर, और श्रीमती जानी चंद्राकर देवरी-को सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि आरंग क्षेत्र के चार बीएलओ ने अपना कार्य समय से पहले पूर्ण किया है।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन ठाकुर एवं आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा उपस्थित…
आरंग के इस साहित्यकार ने रचा इतिहास-अर्ध सममात्रिक छंद साधना से ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025’ में दर्ज हुआ नाम आरंग। साहित्य साधना में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे आरंग नगर के साहित्यकार हरमन कुमार बघेल ने अपनी लेखनी की अनूठी पहचान बनाते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025 में स्थान हासिल किया है। शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए बघेल ने नवाचारी पद्धति, पठन–पाठन और छंद–मापनी आधारित रचनाओं के माध्यम से यह असाधारण उपलब्धि अर्जित की।बघेल की यह उपलब्धि बिलासा छंद महालय में एक वर्ष की सतत साहित्य साधना का प्रमाण है, जिसमें अर्ध सममात्रिक छंद के तहत देशभर…
भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले आरंग क्षेत्र में क्रिकेट का जोश चरम पर-ऑनलाइन टिकट आधे घंटे में हुआ सोल्ड आउट आरंग। 03 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित एक दिवसीय मुकाबले को लेकर आरंग विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट का बुखार चरम पर पहुँच गया है। चूंकि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इसी क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहाँ के बाजारों में मैच की चर्चाएँ लगातार गर्म हैं।स्थानीय क्रिकेट प्रेमी इस बात से खासे उत्साहित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मुकाबला उनके ही क्षेत्र में आयोजित हो रहा है। युवा खिलाड़ी, स्कूल–कॉलेज के छात्र…
