Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग के इस साहित्यकार ने रचा इतिहास-अर्ध सममात्रिक छंद साधना से ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025’ में दर्ज हुआ नाम
    Blog

    आरंग के इस साहित्यकार ने रचा इतिहास-अर्ध सममात्रिक छंद साधना से ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025’ में दर्ज हुआ नाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग के इस साहित्यकार ने रचा इतिहास-अर्ध सममात्रिक छंद साधना से ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025’ में दर्ज हुआ नाम

    Oplus_131072

    आरंग। साहित्य साधना में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे आरंग नगर के साहित्यकार हरमन कुमार बघेल ने अपनी लेखनी की अनूठी पहचान बनाते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड 2025 में स्थान हासिल किया है। शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए बघेल ने नवाचारी पद्धति, पठन–पाठन और छंद–मापनी आधारित रचनाओं के माध्यम से यह असाधारण उपलब्धि अर्जित की।बघेल की यह उपलब्धि बिलासा छंद महालय में एक वर्ष की सतत साहित्य साधना का प्रमाण है, जिसमें अर्ध सममात्रिक छंद के तहत देशभर के 129 छंद साधकों ने अपनी-अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इन्हीं में से बघेल की लेखनी को विशेष स्थान मिला और उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सहकर्मी शिक्षकों ने बघेल को हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित की हैं। विद्यालय की प्राचार्य सरोजनी केरकेट्टा तथा व्याख्यातागण एवं शिक्षकगण स्मिता अग्रवाल, दिलीप कुमार राहंगडाले, लखनलाल चंद्राकर, प्रतुल राज नंद, महेश कुमार अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव, कामता प्रसाद वर्मा, प्यारे लाल बेलगहे, दीक्षा सिंह, मधु मालवीय, लोकेश्वरी कश्यप, पद्मनी कुर्रे, सीमा देवांगन, जगदीश कुर्रे ने बघेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी लेखनी निरंतर प्रगति करती रहे।क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, ईष्ट मित्रों और छंद साधकों ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। बघेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान साहित्य के प्रति समर्पण और समाज से मिले प्रेरणा का परिणाम है।बिलासा छंद महालय के संयोजक गुरुवर डॉ रामनाथ साहू ननकी जी , पटल अध्यक्ष डॉ माधुरी डड़सेना मुदिता,पटल सचिव डॉ ओमकार साहू मृदुल,पटल गुरु दीदी रेणु रत्न मिश्रा एवं पटेल प्रेरकों के आशीष प्राप्त पर बघेल ने धन्यवाद ज्ञापित किये।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    Vinod GuptaJune 29, 20264 Views

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज आरंग। साहित्यिक संस्था…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.