Author: Vinod Gupta

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों को मिली सफलता-आरंग क्षेत्र को ₹8.57 करोड़ की इन दो बड़ी सड़को की मिली सौगात ​आरंग। मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के निर्देशों के बाद आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए कुल ₹857.40 लाख की प्रशासकीय और संशोधित स्वीकृति जारी कर दी है। इन परियोजनाओं से दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।​1.बनरसी से परसकोल मार्ग: ₹583.76 लाख की मंजूरी​रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत बनरसी…

Read More

इस गाँव के 56 एकड़ पर ‘उद्योग’ की दस्तक से गांव में बगावत की आहट-सौपा ज्ञापन आरंग। आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रसनी में शासकीय भूमि को औद्योगिक प्रयोजन के लिए हस्तांतरित करने की तैयारी अब गंभीर टकराव का रूप ले चुकी है। करीब 56 एकड़ (लगभग 22 हेक्टेयर) जमीन को उद्योगों के लिए देने की कवायद ने ग्रामीणों को आंदोलित कर दिया है। गांव में विरोध की चिंगारी अब भड़कती आग बनती नजर आ रही है, जहां लोग इसे केवल जमीन का नहीं, बल्कि अपने भविष्य और अस्तित्व का सवाल मान रहे हैं।जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की पहल…

Read More

बड़ी खबर-गंगरेल का पट 500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ खोला गया-निस्तारी पानी की समस्या से मिलेगी राहत आरंग।दिनोदिन बढ़ते गर्मी के साथ ग्रामों में व्याप्त हो रहे निस्तारी पानी की समस्या व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे जाते जाने से पेयजल संकट गहराने की‌‌ ओर शासन – प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने बीते बुधवार को समस्या से निजात दिलाने गंगरेल का पट खोल दिया है। लेकिन यह पानी समाचार लिखे जाने तक लखौली नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुरुआती 5 सौ क्यूसेक के डिस्चार्ज को दो भागों में बांट महानदी मुख्य नहर…

Read More

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान-नौ-सत्रीय कार्यक्रम में इतने कार्यकर्ताओं ने कराई अपनी उपस्थिति दर्ज आरंग। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत अटल नगर (नया रायपुर) मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 31 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित इस नौ-सत्रीय कार्यक्रम में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि डिजिटल सक्रियता रही, जहाँ 160 से अधिक कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन पंजीयन के साथ इस मंडल ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक ऑनलाइन डोनेशन और रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड कायम किया है।​ प्रशिक्षण के प्रथम दिन मुख्य अतिथि अशोक…

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों से गैस आपूर्ति सामान्य करने खुला रास्ता-एजेंसी को अतिरिक्त लोड जारी आरंग। आरंग के नागरिको को LPG गैस के लिए हो रही दिक्कतें अब जल्द समाप्त हो जायेगा। गत दिनों नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन अगुवाई में पार्षदों और खाद्य विभाग के अधिकारी के साथ हुई बैठक के दौरान अध्यक्ष की फिल्ड ऑफिसर शान्तनु राय से हुई बातचीत के बाद इसके समाधान की कवायद शुरू हो गई थी।अब आरंग के गिरजा गैस एजेंसी को आज से पांच दिन तक प्रतिदिन दो दो लोड तथा छटवे दिन 01 लोड दिया जा रहा है इससे नगर…

Read More

बड़ी खबर-सोनकर समाज सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में हुई कार्यवाही-03 आरोपीयो को भेजा जेल आरंग। सोनकर समाज सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में आज आरंग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को न्यायालय आरंग पेश किया गया जहां से तीनो आरोपी को केन्द्रिय जेल रायपुर भेजा गया।आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद आरंग अंतर्गत वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज सामुदायिक भवन से संलग्न परिसर में सोनकर समाज आरंग राज द्वारा सामाजिक धनराशि के सहयोग से भवन निर्माण किया जा रहा था, जिसका निर्माण प्लिंथ (जमीन…

Read More

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी-केंद्रीयकृत मूल्यांकन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण आरंग | बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आज बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन में आरंग विकासखंड के 06 केंद्रीयकृत मूल्यांकन केंद्रों का विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूल्यांकन की प्रगति देखी तथा भीषण गर्मी को देखते हुए…

Read More

LPG गैस के सप्लाई में हो रही गड़बड़ी और अव्यवस्थाओ को लेकर हुई बैठक-नगर पालिका अध्यक्ष ने एजेंसी मालिक को लगाई कड़ी फटकार-तत्काल व्यवस्था सुधांरने दिये निर्देश… आरंग। एल पी जी गैस की सप्लॉई के चलते नागरिको को हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आज नगर पालिका में सभी पार्षदों और खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति में गिरजा गैस एजेंसी के मालिक हिमांश ठाकुर के साथ बैठक कर नगर में गैस टंकी के सप्लाई में हो रही गड़बड़ी और अव्यवस्थाओ को लेकर कड़ी फटकार लगाई।बैठक में हिमांश सिंह ठाकुर ने बताया कि…

Read More

श्री रामनवमी उत्सव-शिवसेना द्वारा आज 31 मार्च को दुकालु यादव के भव्य जगराता का आयोजन आरंग।धर्म नगरी आरंग मे आज दिनांक 31 मार्च मंगलवार को रात्रि 09 बजे श्री रामनवमी के उपलक्ष्य मे भव्य जगराता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक दुकालु यादव जी द्वारा विशेष प्रस्तुति दिया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होगें एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी करेंगे साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, उपाध्यक्ष हिरामन कोसले तथा समस्त पार्षदगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली…

Read More

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग-एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम इन्हें सौंपा ज्ञापन ​आरंग।प्रदेश मे छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू कराने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार आरंग विधानसभा एनएसयूआई के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंग के प्रभारी प्राचार्य को दिया गया।​​ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अजीत कोसले ने कहा कि पिछले कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। इससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो…

Read More