Author: Vinod Gupta

संगठन विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न-रामनवमी के उपलक्ष्य मे होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर भी हुई चर्चा… आरंग।शिवसेना आरंग विधानसभा एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक रेस्ट हाउस आरंग मे आयोजित किया गया जिसमे आगामी रामनवमी के उपलक्ष्य मे शिवसेना द्वारा प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रम एवं संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारी एवम सदस्यगणों से कहा कि सभी शिवसैनिक पूरे तन मन और ऊर्जा के साथ रामनवमी के तैयारी मे लग जाए एवं कार्यक्रम को भव्य राममय बनाने का संकल्प लें। जिला उपाध्यक्ष…

Read More

मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी-मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आरंग के इतने तीर्थ यात्री हुए शामिल-नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर किया बस को रवाना आरंग।आज छत्तीसगढ़ में एक और मोदी गारंटी पूरी हो गई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ आज किया गया। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा पार्षदों ने आज 27 मार्च को विधायक कार्यालय के पास सुबह 09.30 बजे इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियो की बसो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सभी…

Read More

बड़ी खबर-यहाँ शराब दुकान खुलने की सुगबुगाहट से ही उठने लगे विरोध के स्वर-बैठक में लिया गया ये निर्णय.. आरंग। सरकार द्वारा आसन्न आगामी आबकारी सत्र से प्रदेश में नयी शराब दूकान खोलने के निर्णय व‌ इसमें से एक दूकान आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में खोले जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । बीते कल 25 मार्च को आहूत बैठक में ग्रामीण सभा ने जहां एकमतेन शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया वहीं पंचायत ने भी ऐहतियात बतौर प्रस्ताव पारित कर शासन – प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया है…

Read More

कल 27 मार्च को यहां मनाया जायेगा विधायक गुरु खुशवंत का अवतरण दिवस-होली मिलन का भी आयोजन… आरंग। भाजपा आरंग मंदिरहसौद, समोदा और नया रायपुर मंडल के तत्वाधान में कल 27 मार्च को माई की बगिया आरंग में होली मिलन तथा क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया जायेगा। साथ ही नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियो का सम्मान भी इसी मंच से किया जायेगा। कार्रक्रम दोपहर 03 बजे…

Read More

नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा में नगर में इस स्कुल के छात्र का हुआ चयन आरंग। नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा में नगर में पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग के कक्षा पाँचवी के छात्र हर्षित आज़ाद ने सफलता दर्ज की है। हर्षित शुरू से ही एक होनहार छात्र रहे है। एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्षित आरंग नगर के आज़ाद चौक, वार्ड नं 7 में रहने वाले यशवंत आज़ाद एवं मानकी आज़ाद के सुपुत्र है,उक्त छात्र ने नगर के गौरव को बढ़ाया है।हर्षित की सफलता पर smdc सदस्यों सहित प्राचार्य हरीश शर्मा, उप प्राचार्य आकाश…

Read More

26 मार्च को आरंग में संत शिरोमणी “माँ कर्मा जयंती समारोह” का आयोजन-देखिये कार्यक्रम की रूपरेखा…. आरंग। नगर साहू समाज आरंग परिक्षेत्र द्वारा संत शिरोमणी “माँ कर्मा जयंती समारोह” 26 मार्च 2025, बुधवार को मनाया जावेगा।गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसुचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग. शासन विधायक – विधान सभा आरंग इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला राम साहू अध्यक्ष- नगर साहू समाज परिक्षेत्र आरंग करेंगे।डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंगअतिविशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण सोहन साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ आरंग श्रीमती सेवती तोषण साहू…

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन का इन्होंने किया अभिनन्दन-कालोनी की समस्याओं से कराया अवगत आरंग।लक्ष्मी विहार कॉलोनी के पदाधिकारियो ने नगर पालिका पहुंच कर नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन का गुलदस्ता, श्रीफल और साल भेंट कर उनका अभिनन्दन किया साथ ही कॉलोनी में पेयजल समस्या को देखते हुए पाइपलाइन का विस्तार , सीसी रोड और अन्य समस्या के बारे में भी अवगत कराया। अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने अतिशीघ्र समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया l इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, पार्षद पुष्कर साहू, के के भारद्वाज, पार्षद नरेंद्र लोधी, लल्ला साहनी व बीजेपी के…

Read More

कल 25 मार्च से अखंड त्रिदिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन आरंग । कौशिल्या धाम चंदखुरी से नजदीकी ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में कल 25 मार्च शुक्रवार को पूर्वाह्न 12 बजे से अखंड त्रिदिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसका समापन शुक्रवार 28 मार्च को पूर्वाह्न में होगा । भाग लेने वाले प्रत्येक मंडली को आयोजन कर्ता जय बजरंग मानस मंडली द्वारा फोटोफ्रेम के साथ 1201 रुपया प्रोत्साहन राशि के रुप में प्रदत्त किया जावेगा ।इस आयोजन का यह लगातार 45 वा वर्ष है जिसे ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है । 5…

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले ने किया पदभार ग्रहण आरंग। लंबे समय के बाद आरंग के शहर सरकार में भाजपा का कब्जा होने के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी वार्ड नंबर 17 के बीजेपी पार्षद हीरामन कोसले ने उपाध्यक्ष बनने के बाद आज सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद उपाध्यक्ष हीरामन कोसले ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार से आरंग में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे। राजा मोरध्वज की ऐतिहासिक नगरी को प्रदेश सहित पूरे देश के पटल…

Read More

समग्र शिक्षा राज्य परियोजना-ब्रेल लिपि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के संदर्भ में 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन आरंग। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रायपुर संभाग अंतर्गत रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलोदाबाजार जिला के बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर एवं माध्यमिक स्तर के चिन्हित व्याख्याता शिक्षकों का ब्रेल लिपि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के संदर्भ में 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एव प्रशिक्षण संस्थान शंकर नगर रायपुर में आयोजित किया गया । इस प्रशिक्षण में दृष्टिबाधा के कारण एवं विभिन्न प्रकार के चुनौतियों को समझने का प्रयास करना तथा वर्तमान में परंपरागत एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों द्वारा बहु वैकल्पिक निदानात्मक उपाय…

Read More