Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-यहाँ शराब दुकान खुलने की सुगबुगाहट से ही उठने लगे विरोध के स्वर-बैठक में लिया गया ये निर्णय..
    Blog

    बड़ी खबर-यहाँ शराब दुकान खुलने की सुगबुगाहट से ही उठने लगे विरोध के स्वर-बैठक में लिया गया ये निर्णय..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-यहाँ शराब दुकान खुलने की सुगबुगाहट से ही उठने लगे विरोध के स्वर-बैठक में लिया गया ये निर्णय..

    आरंग। सरकार द्वारा आसन्न आगामी आबकारी सत्र से प्रदेश में नयी शराब दूकान खोलने के निर्णय व‌ इसमें से एक दूकान आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में खोले जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । बीते कल 25 मार्च को आहूत बैठक में ग्रामीण सभा ने जहां एकमतेन शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया वहीं पंचायत ने भी ऐहतियात बतौर प्रस्ताव पारित कर शासन – प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया है ।क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सभी नगर पंचायत व पंचायतों को‌ ताकीद किया है कि वे शासन – प्रशासन के दबाव में व अन्यथा अपने पंचायती क्षेत्र में शराब दूकान खोलने की अनुमति न दें क्योंकि बिना प्रस्ताव के शराब दूकान खोलना अवैधानिक होगा ।ज्ञातव्य हो कि ग्राम खौली संसदीय क्षेत्र रायपुर व विधानसभा क्षेत्र आरंग के अधीन खरोरा थाना के अंतर्गत आता है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार एक अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से पंचायत पर शराब दूकान खोलने प्रस्ताव देने लगातार दबाव बनाया जा रहा है । इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । आनन – फानन में बीते 25 मार्च को ग्रामीणों की बैठक आहूत की गयी जिसमें कथित अधिकारी का फरमान की जानकारी दी गयी । ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री बंद कराने में शासन – प्रशासन की असफलता पर जमकर भड़ास निकालते हुये ग्राम व‌ क्षेत्र के व्यापक हित में ग्राम में किसी भी हालत में शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया व‌ मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन करते हुये इस संबंध में अविलंब प्रस्ताव पारित कर शासन – प्रशासन को जनभावना से अवगत कराने का निर्णय लिया । खौली के ग्रामीणों ने आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों से भी आवश्यकता पड़ने पर सक्रिय सहयोग का आग्रह करते हुये ग्राम के कथित अवैध शराब विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से अपने इस असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फरमान सुनाया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    July 3, 2026

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला जन्मजात बहरापन से मुक्ति…

    Vinod GuptaJuly 3, 202662 Views

    सफलता की कहानी-सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से आरंग ब्लॉक ने इन दो बच्चों को मिला…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.