Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक और व्यापारिक कौशल

    November 20, 2026

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    November 19, 2026

    आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक और व्यापारिक कौशल
    Blog

    आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक और व्यापारिक कौशल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 20, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक और व्यापारिक कौशल

    आरंग। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, समोदा में बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भव्य ‘आनंद मेले’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष राजू साहू, संरक्षक पुराणिक ध्रुवंशी, सदस्य पूनम चंद साहू, शिव साहू, रामकृत साहू एवं संस्था प्रमुख शैलेंद्र कुमार पटले द्वारा स्वामी आत्मानंद और पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा फीता काटकर किया गया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा गुपचुप, ब्रेड रोल, इडली-बड़ा, भेल, मिठाई, डोनट, अंकुरित चने, चाइनीज पकोड़ा, सैंडविच, मैगी और पान सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, साथ ही मनोरंजन के लिए रोचक खेल गतिविधियां भी आयोजित हुईं। इसके माध्यम से बच्चों ने अपने पाक-कौशल के साथ-साथ खरीद-बिक्री और लाभ-हानि का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। मुख्य अतिथि घनश्याम साहू ने अपने उद्बोधन में पंडित नेहरू के बाल प्रेम को स्मरण करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ ऐसी रचनात्मक व व्यावहारिक गतिविधियां आवश्यक हैं। बच्चों में उद्यमशीलता और आर्थिक प्रबंधन की समझ विकसित करने के उद्देश्य से कम लागत में सर्वाधिक मुनाफा अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि, टिफिन बॉक्स एवं पानी की बोतल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया, वहीं शाला परिवार की ओर से कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पेन व पेंसिल भेंट किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. घासीराम भारती, संकुल समन्वयक लाकेश्वर ध्रुव, वरिष्ठ व्याख्याता टी.एल. वर्मा, चेतन सिंह साहू, आर.आर. डडसेना, एस.एस. देवांगन, जी.एल. बंजारे एवं पार्षद देवेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण सुधा वर्मा,खुशबू जलक्षत्री, हिमानी निषाद, स्मिता साय, अन्नू लाल निषाद, रूपेंद्र साहू, नम्रता चंद्राकर, सुनीता नायक, अंकुश मेश्राम, रेवती गायकवाड़, ईशा खान, शिवानी सोनवानी, युवराज साहू, रजत पाण्डेय, प्रमोद कुमार बृमहे और आलोक निषाद सहित समस्त शाला परिवार का सक्रिय योगदान रहा। अंत में संस्था प्रमुख शैलेंद्र कुमार पटले द्वारा सभी अतिथियों, पालकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    November 19, 2026

    आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा

    November 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक और व्यापारिक कौशल

    Vinod GuptaNovember 20, 20261 Views

    आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आत्मानंद स्कूल में बाल दिवस पर सजी ‘आनंद मेले’ की रौनक-नन्हे उद्यमियों ने दिखाए पाक और व्यापारिक कौशल
    • हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..
    • आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
    • देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा
    • राजीव भवन आरंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.