बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन- इतने करोड़ रुपये के कृषि ऋण किए गए वितरित
आरंग। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आरंग क्षेत्र में किसानों एवं ग्राहकों को बैंकिंग तथा कृषि ऋण सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लगभग 19 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरित किए गए, जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), बड़ौदा किसान प्राइड, ट्रैक्टर लोन एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) ऋण जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।बैंक अधिकारियों ने किसानों को बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बैंक योजनाओं के माध्यम से कैसे आगे बढ़े इसकी भी जानकारी दी गई कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उनकी कृषि आवश्यकताओं के लिए आसान बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी जोनल हेड प्रखर कुमार रीजनल हेड राजबीर सिंह, एग्रीकल्चर कैंप हेड अरविंद वर्मा, आरंग शाखा के ब्रांच हेड शशांक सिंह एवं कृषि अधिकारी फणीभूषण चंद्रवंशी सहित आरंग तहसील के अंतर्गत आने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा की तोरला, समोदा, मंदिर हसौद एवं बाना शाखाओं के शाखा प्रमुख तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किसान उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



