Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: रविवार का दिन इन 4 राशियों के लिए है बेहद खास, बनेंगे कई बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: रविवार का दिन इन 4 राशियों के लिए है बेहद खास, बनेंगे कई बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    8 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज के सारे काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने भविष्य के लिए एक योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। आज ज्यादातर आपका समय परिवार वालों और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। इस राशि के बिजनेस पर्सन आज कुछ रसूखदार लोगों से मिल सकते है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    वृष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, हो सकता है सफलता मिल जाए। इस राशि के बेरोजगार बैठे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि- आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे है, साथ ही नए काम की योजना बना सकते है। आज आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहोगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाए। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण डांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। 

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 8

    कर्क राशि- आज मेहनत से करे हुए सारे काम पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में थोड़ी-सी सावधानी बरतें। आज आपका कोई दोस्त आपसे किसी जरुरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकते है, बेहतर होगा साइन करने से पहले दस्तावेज को अच्छे से पढ़ लें। और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। 

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि- आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। पहले की किसी पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते हैं, अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। 

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि- आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज रिश्ते आ सकते है, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाए। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्ट उठाओगे। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि- आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि- आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुी ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। 

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 2

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    कुम्भ राशि- आज आपका दिन राहत पूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमाने ले जा सकते है।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहें है तो उसे टाले नहीं शुरू कर दें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। आज आप पास आये नए मौकों को हाथ से न जाने दें।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 5
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    Rekhraaz SahuApril 18, 2026

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.