Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»ताजा खबर»Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: जुलाई का आखिरी दिन इन 3 राशियों के लिए है खास, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, पढ़ें दैनिक राशिफल
    ताजा खबर

    Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: जुलाई का आखिरी दिन इन 3 राशियों के लिए है खास, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज श्री शीतला सप्तमी है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज रात 12 बजकर 42 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसी दास जयंती है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगो से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर लोग आपके कार्यो की तारीफ करेंगे। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज दे सकते हैं, जिससे आप उनपर गर्व महसूस करेंगे। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 02

    वृष राशि

    आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के कारण आज घर पर पार्टी करेंगे। घरेलू कार्यों परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है। आपके जुनियर आपसे काम सीखना पसन्द करेंगे। लवमेट के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 06

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पहले किये गए किसी सामाजिक कार्य के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आप कोई नया व्यापार शुरु करने का मन बनायेंगे। जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 09

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ ट्रीप का प्लान आज कैन्सिल हो सकता है। संगीत तथा कला में रुझान रखने वाले लोगों को आज किसी अच्छे प्लाफोर्म पर काम करने का ऑफर आएगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन होगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 05

    सिंह राशि

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। राजीनीति में सक्रीय लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लेखन कार्य कर रहे लोगों के किसी लेख की तारीफ होगी। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान देने की जरुरत है, नहीं तो आपकी पीठ पीछे आपको लेकर बातें हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 04

    कन्या राशि

    आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। फर्नीचर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 06

    तुला राशि

    आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। 

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 02

    वृश्चिक राशि

    आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लायेंगे, इससे परिवार वाले प्रसन्न होंगे। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आप घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि

    आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। दाम्पत्य रिश्ता आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप किसी दोस्तों के साथ कोई बिज़नस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में पार्टी करेंगे। ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। 

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 03

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर होगा, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आपको आसानी होगी। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा, पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 03

    कुम्भ राशि

    आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई घर का काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 05

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिनसे आप बचपन की यादें शेयर करेंगे। 

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 07
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    Vinod GuptaJuly 25, 2026137 Views

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित आरंग।शिक्षा में नवाचार और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.