Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026

    आरंग में महिला पर जानलेवा हमला-दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    शिक्षिका के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न…

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा यादगार, पारिवारिक जीवन में मिलेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा यादगार, पारिवारिक जीवन में मिलेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी मनायी जाएगी। साथ ही आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल

    मेष राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आपके साथ कुछ नए क्लाइंट भी जुड़ेंगे। आज आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे आपके दाम्पत्य जीवन में जिम्मेदारी आएगी। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको लम्बे समय से चल रही किसी शारीरिक समस्या से मुक्ति मिलेगी।

    • शुभ अंक- 05
    • शुभ रंग- नीला

    वृषभ राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी मुद्दे के ऊपर जीवनसाथी से सलाह – मशवरा कर सकते हैं। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है, आप सारी तैयारी अच्छे से कर लें। आज किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप खेल – कूद से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं।

    • शुभ अंक- 03
    • शुभ रंग- गोल्डन

    मिथुन राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर – परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे और आपको कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आप दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, जितना हो सके अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल रखें, आपके लिए अच्छा होगा। 

    • शुभ अंक- 02
    • शुभ रंग- इंडिगो

    कर्क राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग कर सकते हैं। आज आप अपने खान – पान को लेकर डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं। आज आपको स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे और आप बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे। 

    • शुभ अंक- 06
    • शुभ रंग- लाल

    सिंह राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आप किसी बड़ी डील को फ़ाइनल कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होगी और बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आज आपके घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे आप कुछ बड़ा करने का विचार कर सकते हैं। 

    • शुभ अंक- 04
    • शुभ रंग- सफेद

    कन्या राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें, जिससे बाद में कोई पछतावा न हो। इस राशि के लेखक आज किसी अच्छी कविता को लिखने का मन सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा कर सकते हैं। 

    • शुभ अंक- 07
    • शुभ रंग- सिल्वर

    तुला राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति विदेश जाने का मन बना रहे थे, आज आपको किसी से मदद मिलेगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    • शुभ अंक–08
    • शुभ रंग–हरा

    वृश्चिक राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से ऑफर मिलेगा।

    • शुभ अंक- 09
    • शुभ रंग- पीला

    धनु राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आप अच्छा लाभ कमायेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति सामाजिक हित के लिए किसी विशेष मुद्दे को उठा सकते हैं। आज आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी और व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। 

    • शुभ अंक- 01
    • शुभ रंग- महरून

    मकर राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप व्यापारिक लेन – देन में सारी चीजें अच्छे से चेक करें और कर्मचारियों के साथ अच्छे से व्यवहार करें। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, जिससे आपके बहुत से अटके काम पूरे होंगे। आज आप दाम्पत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, जिसमें जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं , जिसका लाभ आपको बहुत जल्द मिलेगा। 

    • शुभ अंक- 06
    • शुभ रंग- नारंगी

    कुंभ राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने सपनों को पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज आपको किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, जिसे आप नजरंदाज न करें। आज आप भाई – बहनों के साथ मार्केट शॉपिंग करने जा सकते हैं और आप उन्हें कुछ गिफ्ट भी दिलायेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    • शुभ अंक- 07
    • शुभ रंग- पर्पल

    मीन राशि आज का राशिफल (31 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आज आप किसी मामले में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह ले सकते हैं, जिससे वो आसानी से सुलझ जायेगा। आज आप अपनी माता जी की किसी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे उनका प्यार व आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहेगा , जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है। 

    • शुभ अंक- 04
    • शुभ रंग- मेजेंटा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    Vinod GuptaApril 28, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…. आरंग। आरंग थाना पुलिस को बड़ी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.