Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर 3 शुभ योग, 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? 
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: गणेश चतुर्थी पर 3 शुभ योग, 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? 

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    27 August 2025 Ka Rashifal: 27 अगस्त, बुधवार को मेष राशि वाले किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं, खर्च अधिक हो सकता है। वृष राशि वालों का प्रमोशन हो सकता है और पुराने विवाद खत्म होंगे। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

    मेष राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

    इस राशि के लोग किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पैसा कमाने के लिए रिस्क वाला काम करना पड़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, नहीं तो समस्या बड़ी हो सकती है।

    वृषभ राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

    इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाने से फायदा होगा। परिवार में अगर कोई पुराना विवाद है तो आज वह हल हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनकर खुशी होगी।

    मिथुन राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

    बिजनेस-नौकरी के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ना चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

    कर्क राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

    इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाहा परीक्षा परिणाम मिलने से खुशी होगी। नई संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। युवा अपने लक्ष्य के लेकर संकल्पित रहेंगे और सफल होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पति-पत्नी में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।

    सिंह राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

    इस राशि के जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे

    कन्या राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

    इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। ना चाहते हुए किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है। बिजनेस की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहेंगी। जोखिम वाला काम करने से आपको बचना चाहिए।

    तुला राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

    इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, इसे प्रमोशन का संकेत समझना चाहिए। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा।

    वृश्चिक राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

    इस राशि के लोग दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। लव पार्टनर के अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। घर के लिए महंगी चीजों की खरीदी करने जा सकते हैं।

    धनु राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

    कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलने को योग आज बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर सुनकर दिल खुश होगा। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है।

    मकर राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

    इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है। पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान करेंगी। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशान करने वाला है। सेहत का ध्यान रखें।

    कुंभ राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

    इस राशि के लोगों को पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। अगर कोई कर्ज है तो वह भी दूर हो सकता है। कोई नया बिजनेस प्लान आकार ले सकता है। पार्टटाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

    मीन राशिफल 27 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

    इस राशि के लोगों को अपने दोस्तों से मदद मिलेगी। माता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। किसी की बातों से आपका दिल दुख सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, बाद में पछताएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    Vinod GuptaMay 25, 2026

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.