Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    October 19, 2026

    भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

    October 19, 2026

    मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: गुरुवार को बनेंगे इन 2 राशियों के बिगड़े काम, करियर में भी मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
    बड़ी खबर

    Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: गुरुवार को बनेंगे इन 2 राशियों के बिगड़े काम, करियर में भी मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 17, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में बढ़िया धनलाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि की जिन महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, उनको घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा, आप कहीं घूमने – फिरने जा सकते हैं। छात्रों को आज बाहर जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 02

    वृष राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप बिजनेस के मामलों में सोच – समझकर ही निर्णय लेंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप नए टारगेट बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से पढ़ने में सहायता मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 08

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। छात्र आज अपने अटके कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप किसी अधूरी पेंटिंग को पूरा कर सकते है।  

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 07

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा, काम में पेरेंट्स का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आपको बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी और बच्चों में भी आत्मविश्वास बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते, आपके बीच प्यार व सम्मान बढ़ेगा। 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 04

    सिंह राशि

    आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। काफी दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन, आज ख़त्म हो जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी, आप परिवार के साथ टूर प्लान कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 05

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी बड़ी योजना पर काम करने का सुझाव अपने माता-पिता के सामने रखेंगे, उनका आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आप काम को समय से पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान और सरल हो जाएगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 01

    तुला राशि

    आज आपका दिन खुशी के पल लेकर आया है। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग खेलकूद से जुड़े हैं, उनको आज अपने कोच से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप कोई साहसिक कार्य करेंगे जिसमें आपकी सराहना होगी। आज काम के बाद आप दोस्तों के साथ शाम को पार्टी करेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 03

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन बना रहेगा। आज आपके विवेक से आपका रुका हुआ कोई काम बन जायेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीकों में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप दिन भर की भागदौड़ के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, अपना खान–पान ठीक रखें।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 08

    धनु राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने बिजनेस से जुड़ी नयी ब्रांच ओपन करना चाहते हैं, तो घर वालों से इस विषय में बात कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद दुनिया को देखने का आपका दृष्टिकोण बदल जायेगा। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर परिजनों के साथ कुछ समय बिताएंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 03

    मकर राशि

    आज का दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसके अच्छे रिजल्ट आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। आज किसी की मदद से आपके सरकारी काम बनेंगे। इस राशि की महिलाएं जो घर से किसी काम की शुरुआत करना चाहती है, उनको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। 

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 05

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी आवश्यक काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक़ कार्यसंपन्न होंगे। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।  

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट आज एक – दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे और आप डिनर करने भी जा सकते हैं। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 07
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

    Vinod GuptaOctober 19, 2026172 Views

    आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
    • भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी-04 किलोमीटर सड़क सुधरी-इतने किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क-06 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
    • मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित-12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
    • मैदानी इलाकों के गौ पालकों को नहीं मिल रही सब्सिडी-नकली दूध-पनीर के कारोबार पर इन्होंने जताई चिंता
    • मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.