Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Blog

    Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

    मेष राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  बेहतर  रहने  वाला  है। आज  आपका  मन  भावनात्मक  तौर  पर  अधिक  मजबूत  रहेगा।  आज  आप  अपने किसी  सहकर्मी  या मित्र  की  सहायता  कर  सकते  हैं  जिससे  आपके  मन  को बहुत  संतुष्टि  मिलेगी। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर से हेल्प मिलेगी। व्यापार करने वाले  लोगों  के  लिए आज  दिन  बहुत  अच्छा  रहेगा। आप  अपने  व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते  है, उसमें  आप  को  लाभ  की  प्राप्ति  हो  सकती  है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 07

    वृष राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  ख़ास  रहेगा। व्यापार  को  बढ़ाने  के लिए  आप  कोई  नया  काम  भी  कर  सकते  हैं, जिसमें  आपको  धन  का  लाभ होगा। आज आपके  बॉस  आपसे  प्रसन्न  रहेंगे  तथा  वह  आपके  काम  को  देखकर आपकी  पदोन्नति  कर  सकते  हैं या फिर आपको  बोनस  इत्यादि  भी  दे  सकते  हैं। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी  के  साथ आपसी ताल – मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ भी आप इंजॉय करेंगें।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 01

    मिथुन राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  शानदार  रहने  वाला  है। आप का  मन  आज  किसी  बात  को  लेकर  बहुत  अधिक  प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिकता  से  अपने  मन  को  बहुत  अधिक  शांत  रखने  की  कोशिश  करेंगे। आज आप किसी व्यर्थ के काम को करने से बचें। जीवनसाथी  के  साथ  चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं, जो डिसीजन लेने में आपकी हेल्प करेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 04

    कर्क राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  ठीक-ठाक  रहेगा। आज आप बिजनेस में किसी भी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज आप ऑफिस में  मन लगाकर काम  करेंगे, आपके प्रमोशन के चांसेस बढ़ सकते हैं। आप  अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को आमंत्रित करेंगे। इस राशि के छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिसमें शिक्षकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। राजनैतिक कार्यों में आप अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 08

    सिंह राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  खुशियों  से  भरा  रहने  वाला  है। आपको  आज  समाज  में  मान  सम्मान  मिलेगा, जिससे  आपका  मन  बहुत  ही संतुष्ट रहेगा।  आपका  मन  धार्मिक  कार्यक्रमों  में  लगा  रहेगा। आप  किसी मंदिर में  दान  पुण्य  का  सामान  बांट  सकते  हैं। आज  आपको  आपके  ससुराल  पक्ष  से  कोई  बड़ी  खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 02

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक से बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां आएंगी। शादीशुदा रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आप लोग शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आप किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें, जिससे आपके रिश्ते ख़राब न हों। महिलाएं आज घर को सजाने – संवारने का काम करेंगी, जिससे उनका मूड अच्छा होगा। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ घूमने – फिरने जा सकते हैं, किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना भी खायेंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 09

    तुला राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  अच्छा  रहने  वाला  है। जो लोग ऑटोमोबाइल के सेक्टर से जुड़े हैं, आज उनको बढिया धन लाभ होगा। आज आपके वे सारे काम पूरे होंगें, जिनके लिए आप इतनी मेहनत कर रहें हैं। आपको  किसी  प्रकार  की  बड़ी  उपलब्धि  प्राप्त  हो  सकती  है, जिसमें  आपका आत्मविश्वास  काफ़ी हद तक बढ़ेगा। आज आपका दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा, दिन भर की थकान के बाद आप बच्चों के साथ गेम खेलकर मन को हल्का करेंगे।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 04

    वृश्चिक राशि

    आज  का  दिन  फेवरेबल  रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरू करने की योजना बना सकते है, जिसमें पेरेंट्स का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा सा हेक्टिक भरा हो सकता है क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज कोई सम्पत्ति का उलझा हुआ मामला, सुलझ सकता है जिससे आपको सुखद अनुभूति होगी। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और ज्यादा निखर कर आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 02

    धनु राशि

    आज का  दिन  आपके  लिए  लाभप्रद रहेगा। आज कपड़े के व्यापारियों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आप बाजार खरीददारी करने जाएं तो सबसे पहले सामान की लिस्ट बना लें, जिससे व्यर्थ की चीजों को आप उठाकर न लें आयें। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं, घर में खुशहाली आएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर, किसी संगीत समारोह में जा सकती हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 01

    मकर राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  ठीक – ठाक  रहने  वाला  है। आज इलेक्ट्रोनिक सामान का बिजनेस करने वालों को बढ़िया लाभ होगा। परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी  प्रसिद्धि  बहुत अधिक बढ़ सकती  हैं। नौकरी करने वाले आज सावधानी से काम करें, आपकी एक छोटी से गलती भी किसी काम को ख़राब कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 07

    कुम्भ राशि

    आज  का  दिन  आपके  लिए  अनुकूल  बना  रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आज आपको संतान  के ऊपर गर्व करने का अवसर मिलेगा, आस – पास के लोग भी तारीफ करेंगे। यदि आप कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं,  तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके काम बन सकते  हैं। आज आप अपने घर पर पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिससे सबको ख़ुशी मिलेगा। आज आप रचनात्मकता से जुड़े कुछ कार्य कर सकते हैं, जिनमें आपको बढ़िया सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 08

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आप पैसों के मामलें में लेन – देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आप अपनी  माताजी  से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते  हैं, जिसे  वह पूरी करने की कोशिश करेंगी। जो  विद्यार्थी  विदेश जाकर  शिक्षा  ग्रहण  करना  चाहते  हैं,  उन्हें आज  किसी  संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा। आज आप किसी बुजुर्ग की मदद करेंगें, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 02
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    Vinod GuptaJuly 25, 2026138 Views

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित आरंग।शिक्षा में नवाचार और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.