Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जन्माष्टमी का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Blog

    Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जन्माष्टमी का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके आलावा आज कालाष्टमी है। आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के भोर 4 बजकर 39 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।  इसके आलावा आज देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर सूर्य सिंह राशि में गोचर करेगा। आइए अब विस्तार से जान लते हैं आचार्य इंदु प्रकाश जी से कि सभी 12 राशियों को आज के दिन कैसे परिणाम प्राप्त होंगे।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए  दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय आपको सुकून देगा आप अपनी फॅमिली के साथ अच्छा समय बितायेंगी। आज आपका कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है आप उससे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

    • शुभ अंक- भूरा
    • शुभ रंग- 05

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आज आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी चाह आपको काफी दिनों से थी। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। आज समाज में आपके द्वारा मानवहित में किया गया काम आपको सम्मान दिलाएगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा इसके साथ ही आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। 

    • शुभ अंक- हरा
    • शुभ रंग- 03

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा, जिससे आपके अंदर उत्साह रहेगा। आज आप काम करने का नया टारगेट बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में हैं, वो आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे। आज छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं, बस आप अपनी मेहनत कंटिन्यू रखें।

    • शुभ अंक- लाल
    • शुभ रंग- 08

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज काफी वर्षों की मेहनत का फल आपको मिलेगा, जिससे आपको काम करने का नया हौसला मिलेगा। आज आप किसी अजनबी की बातों पर यकीन करने से बचें और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, आप किसी आयोजन को कराने का मन बना सकते हैं। 

    • शुभ अंक- गोल्डन
    • शुभ रंग- 07

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज काफी दिनों से चल रहा कोई वर्क कम्पलीट हो जायेगा, जिससे आपकी उलझन कम होगी। इस राशि के जिन व्यक्तियों का आज बर्थडे है वो आज दोस्तों को अपने हाथ का बनाया स्वादिष्ट खाना खिलाएंगे। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की सहायता से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा है।

    • शुभ अंक- काला
    • शुभ रंग- 06

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा बदलाव लाया है। यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। आज काम के प्रेशर को कम करने के लिए आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं। इससे आपको काम करने के नए नए तरीकों का भी पता चलेगा। इस राशि के स्टील कारोबारियों के लिए ज्यादा लाभ के योग हैं।

    • शुभ अंक- ग्रे
    • शुभ रंग- 02

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। आज आपको संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, इस ख़ुशी में आप कहीं घूमने की प्लानिंग अपने परिवार के साथ करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ टाईम स्पेंड करेंगे।

    • शुभ अंक- सिल्वर
    • शुभ रंग- 01

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आप पेंडिंग कार्यों को करने में सफल रहेंगे, जिससे आप आगे के प्लान भी तैयार कर पायेंगे। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। आज आप ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे काम जल्दी पूरा हो जायेगा।

    • शुभ अंक- मेजेंटा
    • शुभ रंग- 03

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपकोरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा। आज बैंको से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

    • शुभ अंक- पीच
    • शुभ रंग- 06

    मकर राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यापार में लाभ के साथ – साथ परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आप जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आज आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आडियाज आते रहेंगे, जो आपको तरक्की करने में सहायता करेंगे। आज नौकरी में आपको ट्रान्सफर से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। 

    • शुभ अंक- नीला
    • शुभ रंग- 02

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार बना रहेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है और आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में आप अच्छा धन लाभ कमायेंगे। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ से जुड़े व्यक्तियों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, जिससे घर का माहौल ठीक रहे। इस राशि की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं। 

    • शुभ अंक- सिल्वर
    • शुभ रंग-  05

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए, दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। ऑर्गेनिक कृषि में आज आप डबल मुनाफा कमायेंगे, जिससे आपके परिवार में खुशियां आएंगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स आज गुरुजनों के सहयोग से अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे। 

    • शुभ अंक- नारंगी
    • शुभ रंग-04
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.