Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025: आज वृषभ, कन्या, धनु-कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा फेवरेबल, जानिए दैनिक राशिफल
    Blog

    Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025: आज वृषभ, कन्या, धनु-कुंभ राशि वालों का दिन रहेगा फेवरेबल, जानिए दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 14th October 2025: आज 14 अक्टूबर 2025, कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 11 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। आइए जानते हैं आज का राशिफल कि किसका दिन रहेगा शानदार और किसे रहना होगा सतर्क।

    मेष राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

    मेष राशि वालों आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आज दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

    शुभ रंग – पीच
    शुभ अंक – 2

    वृष राशि: काम में मिलेगा सम्मान और सफलता

    वृष राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी और सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए कोई नया आईडिया सूझेगा। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
    शुभ रंग – सफेद
    शुभ अंक – 1

    मिथुन राशि: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां

    मिथुन राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।
    शुभ रंग – ग्रे
    शुभ अंक – 6

    कर्क राशि: परिवार में बनी रहेगी सौहार्दता

    कर्क राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर रहेंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, लेकिन टेंशन से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है।
    शुभ रंग – काला
    शुभ अंक – 3

    सिंह राशि: करियर में नए अवसर मिलेंगे

    सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो भविष्य में फायदा दिलाएगा। छात्राओं के लिए दिन ठीक रहेगा, मेहनत के बल पर उन्हें करियर में सफलता मिलेगी। ऑफिस में एक साथ कई कामों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन प्रसन्नता देगा। थोड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।
    शुभ रंग – आसमानी नीला
    शुभ अंक – 5

    कन्या राशि: अधूरे काम होंगे पूरे

    कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का फोन आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी और स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
    शुभ रंग – बैंगनी
    शुभ अंक – 1

    तुला राशि: काम के सिलसिले में बढ़ेगी व्यस्तता

    तुला राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में नया काम मिलेगा, जिसमें मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट संबंधी किसी काम में सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जाने का मौका मिलेगा। धन-संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें।
    शुभ रंग – पीच
    शुभ अंक – 4

    वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं

    वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के सपने साकार होंगे।
    शुभ रंग – लाल
    शुभ अंक – 7

    धनु राशि: शुभ समाचार की संभावना

    धनु राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। काम में नयापन आयेगा और अपनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल बिताएंगे।
    शुभ रंग – समुद्री हरा
    शुभ अंक – 1

    मकर राशि: काम में मिलेगी मदद और सहयोग

    मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले में साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा, किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    शुभ रंग – पीला
    शुभ अंक – 9

    कुंभ राशि: ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

    कुंभ राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष विषय पर बातचीत संभव है। बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
    शुभ रंग – नारंगी
    शुभ अंक – 8

    मीन राशि: लोगों का मिलेगा सहयोग

    मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे और समाज में आपकी छवि निखरेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा। किसी दोस्त की मदद से निजी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। कुछ मामलों में अधिकारियों से मदद मिल सकती है।
    शुभ रंग – मैजेंटा
    शुभ अंक – 4

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.