Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: सोमवार को शिव जी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, आज बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: सोमवार को शिव जी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, आज बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 13th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी व्रत है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

    मेष राशिः एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा

    आज का दिन का अच्छा रहने वाला है। आज घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग – नीला
    • शुभ अंक – 6

    वृष राशिः प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़कर कुछ समय व्यतीत करेंगे इससे मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

    • शुभ रंग – हरा
    • शुभ अंक – 2

    मिथुन राशिः मन में बहुत सी सकारात्मक भनभनायें आयेंगी

    आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भनभनायें आयेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे तथा ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी।

    • शुभ रंग – पिंक
    • शुभ अंक – 6

    कर्क राशिः आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे

    आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा। 

    • शुभ रंग – लाल
    • शुभ अंक – 2

    सिंह राशिः आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें, इससे आपकी जिन्दगी में सुकून रहेगा। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत है, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। 

    • शुभ रंग – भूरा
    • शुभ अंक – 3

    कन्या राशिः कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें

    आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से भी कोई वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे तथा उचित बजट बनाकर चलें। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा। 

    • शुभ रंग – महरून
    • शुभ अंक – 5

    तुला राशिः आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाए

    आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाएं। किसी बात को लेकर मन ही मन सोच विचार करेंगे। आज आर्थिक मामलों में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज व्यवसाय में अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। बिजनेस को आगें बढाने के नये तरिके आप सोचेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ǀ जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

    • शुभ रंग – पीच
    • शुभ अंक – 8

    वृश्चिक राशिः अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें

    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसी पर काम शुरू कर दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। आज निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें । आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है । नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। 

    • शुभ रंग – सिल्वर
    • शुभ अंक – 9

    धनु राशिः इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में व्यस्तता रहेगी। भाइयों के साथ चल रही अनबन दूर होगी और रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। आज का समय अनुकूल है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग – पर्पल
    • शुभ अंक – 7

    मकर राशिः स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है

    आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा । घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आज आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 1

    कुंभ राशिः परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज पारिवारिक मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने में सक्षम होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है। 

    • शुभ रंग – ग्रे
    • शुभ अंक – 4

    मीन राशिः आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे

    आज अपनो का साथ मिलेगा। आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे, जो कि बिल्कुल सही साबित होंगे। आप मार्केटिंग संबंधी कामों पर विशेष ध्यान दें। आज कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां किसी सीनियर की मदद से हल हो जाएंगी। आज किसी भी प्रकार की चिंता न करके, मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी।परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे।

    • शुभ रंग – मेजेंटा 
    • शुभ अंक – 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    Rekhraaz SahuApril 18, 2026

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.