Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026

    गौ सम्मान अभियान में शामिल होने की अपील-27 अप्रेल को आरंग में भी निकाली जाएगी भव्य संकीर्तन यात्रा-सौपेंगे ज्ञापन…

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Panchang 10 जुलाई 2025: गुरु पूर्णिमा आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
    देश-विदेश

    Aaj Ka Panchang 10 जुलाई 2025: गुरु पूर्णिमा आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 जुलाई 2025 गुरुवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। ये आषाढ़ मास का अंतिम रहेगा और इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। लोग इस दिन अपने-अपने गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लेंगे। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। मुख्य रूप से ये पर्व महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुवार को प्रजापति, इंद्र और वैधृति नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

    क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा?

    आज यानी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि ये पर्व क्यों मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, द्वापर युग में आषाढ़ पूर्णिमा तिथइ पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं के जन्मोत्सव के रूप में हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। महर्षि वेदव्यास को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। एक मान्यता ये भी है कि महर्षि वेदव्यास आज भी जीवित हैं।

    10 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

    गुरुवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

    गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 July 2025 Disha Shul)

    दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा।

    10 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

    विक्रम संवत- 2082
    मास – आषाढ़
    पक्ष- शुक्ल
    दिन- गुरुवार
    ऋतु- वर्षा
    नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
    करण- विष्टि और बव
    सूर्योदय – 5:52 AM
    सूर्यास्त – 7:12 PM
    चन्द्रोदय – Jul 10 7:11 PM
    चन्द्रास्त – Jul 11 5:54 AM

    10 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (10 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

    सुबह 10:52 से दोपहर 12:32 तक
    दोपहर 12:05 से 12:58 तक
    दोपहर 12:32 से 02:12 तक
    दोपहर 02:12 से 03:52 तक

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    Rekhraaz SahuApril 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें रायपुर। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.