Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-शुभ एवं सफल आयोजन हेतु लिया धार्मिक आशीर्वाद….

    April 22, 2026

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    April 22, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-विशाल मतदाता जागरूकता बाइक रैली के साथ कलेक्टर पहुंचे आरंग-मानव श्रृंखला एवं जागरूकता बैलून उड़ा कर दिया मतदाता जागरूकता का ये संदेश
    Blog

    बड़ी खबर-विशाल मतदाता जागरूकता बाइक रैली के साथ कलेक्टर पहुंचे आरंग-मानव श्रृंखला एवं जागरूकता बैलून उड़ा कर दिया मतदाता जागरूकता का ये संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 13, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-विशाल मतदाता जागरूकता बाइक रैली के साथ कलेक्टर पहुंचे आरंग-मानव श्रृंखला एवं जागरूकता बैलून उड़ा कर दिया मतदाता जागरूकता का ये संदेश

    आरंग। आज शनिवार को SDM पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन आरंग में किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में नवाचार करते हुए सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए जिला कलेक्टर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल इंदिरा चौक आरंग पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान में सहभागिता की अपील की। उन्होंने आरंग विकासखंड में मतदाता जागरूकता को लेकर चलाये जा रहे स्वीप गतिविधियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने एक-एक वोट को लोकतंत्र की जान बताते हुए सबसे पहले मतदान का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में पहुचे लोकसभा चुनाव के आब्जर्वर आस्थानंद पांडे ने कहा कि मतदान का संवैधानिक अधिकार हमें कड़े संघर्ष के बाद मिला है और इसका उपयोग प्रत्येक मतदाता को अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर ऑब्जर्वर ने उपस्थित जन समुदाय को निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित लोकतांत्रिक निर्वाचन की छत्तीसगढ़ी में शपथ दिलाई।कार्यक्रम में लोकतंत्र बैलून उड़ान,विशाल मानव श्रृंखला, जागरूकता फ्लेक्स लहर एवं जागरूकता रैली के साथ कई आकर्षक गतिविधियां संपन्न हुई जिसमें अतिरिक्त निर्वाचन पदाधिकारी निलेश क्षीरसागर , जिला जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, कमिश्नर नगर निगम रायपुर अबिनाश मिश्रा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी देवेंद्र पटेल एवं अपर कलेक्टर निधि साहू, अधिकारी उज्जवल पोरवार भी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के बाद कलेक्टर सहित सभी अधिकारी बाइक रैली के माध्यम से अभनपुर के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के क्रमिक संचालन में स्वीप जागरूकता टीम आरंग तहसील प्रशासन, जनपद पंचायत, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, बिहान ग्रुप स्व सहायता समूह सामाजिक संगठन आदि की उत्कृष्ट सहभागिता रही एवं 5000 से भी अधिक लोगों के साथ सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला,आरंग जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत कुमार सिंह लहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे, अधिकारी प्रीति बाला मंदिर हसौद सहित आम मतदाताओं की भारी संख्या में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम का संचालन अरविन्द वैष्णव ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-शुभ एवं सफल आयोजन हेतु लिया धार्मिक आशीर्वाद….

    April 22, 2026

    ​सिंचाई व्यवस्था पर जनगणना का साया-मैदानी अमले को ड्यूटी से मुक्त करने की उठी मांग

    April 22, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान-टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन-इतने मरीजो का किया गया निशुल्क एक्सरे…

    April 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-शुभ एवं सफल आयोजन हेतु लिया धार्मिक आशीर्वाद….

    Vinod GuptaApril 22, 2026

    श्री रामचरितमानस महायज्ञ-शुभ एवं सफल आयोजन हेतु लिया धार्मिक आशीर्वाद…. आरंग।आगामी 24 मई से प्रारंभ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.