Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

    November 27, 2026

    खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

    November 26, 2026

    एजेंसी बदलने से आरंग में फिर गहरा सकता है रसोई गैस संकट-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इंडियन ऑयल को लिखा पत्र

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन
    Blog

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 27, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

    आरंग। एकता सतनामी महिला समिति आरंग के तत्वावधान में 26 नवंबर को अकोली रोड स्थित मिनीमाता स्मृति भवन में भारतीय संविधान दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।आयोजन के दौरान वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। समिति की संरक्षक संगीता पाटले ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है, जिसके कारण उन्हें संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिले। वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिका श्रीमती नीमा चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, सामाजिक न्याय की नींव और समतामूलक समाज के निर्माण का मार्गदर्शक है। समिति की अध्यक्ष श्रीमती डंबेश्वरी कोसले, उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती राजेत्री, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गिलहरे सहित श्रीमती भारती टोंडरे, श्रीमती गोदावरी कोसले, श्रीमती सुनीता सोनवानी और श्रीमती खेमेश्वरी डहरिया ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी को संविधान का सम्मान करने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने समानता, भाईचारा और शिक्षा पर आधारित सशक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब

    November 26, 2026

    एजेंसी बदलने से आरंग में फिर गहरा सकता है रसोई गैस संकट-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इंडियन ऑयल को लिखा पत्र

    November 26, 2026

    डिजिटल दौर में ‘सशरीर उपस्थिति’ के फरमान पर किसानों में नाराजगी-सीएम से की ओटीपी से धान खरीदी की मांग

    November 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

    Vinod GuptaNovember 27, 20261 Views

    एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • एकता सतनामी महिला समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय संविधान दिवस-संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन
    • खरोरा से गिरौदपुरी धाम तक निकलेगी भव्य ‘सर्व समाज सद्भावना पदयात्रा’-सात ध्वजों के साथ उमड़ेगा जनसैलाब
    • एजेंसी बदलने से आरंग में फिर गहरा सकता है रसोई गैस संकट-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इंडियन ऑयल को लिखा पत्र
    • डिजिटल दौर में ‘सशरीर उपस्थिति’ के फरमान पर किसानों में नाराजगी-सीएम से की ओटीपी से धान खरीदी की मांग
    • महानदी का सीना चीरकर ‘रेत का काला कारोबार’-सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई शून्य-खनिज विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.