Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    November 23, 2026

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    November 23, 2026

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
    Blog

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 23, 20265 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल एवं सरगुजा जिला औषधि विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 नवंबर 2026 (रविवार) को फार्मासिस्टों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से स्थानीय होटल हरि मंगलम में संपन्न होगा। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है।।कार्यक्रम की तैयारियों के इसी क्रम में सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने और कार्यक्रम का शुभारंभ करने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। इस दौरान संघ के संरक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह टुटेजा, विजय अग्रवाल, अध्यक्ष अमित (मिंटू) अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (भानु) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    आयोजकों ने बताया कि इस विशेष कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य फार्मासिस्टों के व्यावसायिक कौशल को निखारना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना है। इसके माध्यम से फार्मेसी क्षेत्र में लागू हुए नवीनतम नियमों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे फार्मासिस्ट अपने दायित्वों का और अधिक बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाया जा सके।छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल (मुख्य आयोजक) और सरगुजा जिला औषधि विक्रेता संघ (सह-आयोजक) के इस साझा प्रयास में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यशाला में फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, रजिस्ट्रार अश्विन गुर्देकर और काउंसिल के अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (CCDA) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।।आयोजन समिति ने विश्वास जताया है कि मंत्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति और उनके मार्गदर्शन से फार्मासिस्ट समुदाय को नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलेगी। यह कार्यशाला फार्मेसी क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    November 23, 2026

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

    November 23, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत

    November 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान

    Vinod GuptaNovember 23, 20261 Views

    एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • एग्रीस्टेक पोर्टल में बड़ी तकनीकी चूक-एक ही नाम के दो गांवों का डाटा आपस में बदला-टोकन के लिए भटक रहे किसान
    • फार्मासिस्टों के कौशल विकास के लिए अंबिकापुर में विशेष कार्यशाला 29 को, मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
    • अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश
    • कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत
    • आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.