राजीव भवन आरंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन
आरंग। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आरंग स्थित राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग (शहर) के अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने देश के नवनिर्माण, सशक्त नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों में स्व. इंदिरा गांधी के अतुलनीय योगदान को स्मरण किया, साथ ही उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में भारत लोधी, मंगल मूर्ति अग्रवाल, देवेंद्र धृतलहरे, राजेश्वरी साहू, मनमोहन गुप्ता, सुदामा पाल, मंजू चंद्राकर, सादिक बेलिम, सागर जोशी, कन्हैया साहनी, सलमान खान, चंद्रहास साहू, लेशकुमार साहू, पारस कोसले, मनेश कंडरा और भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्व. इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विनोद गुप्ता-आरंग





