Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    November 19, 2026

    आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण
    Blog

    लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 18, 202664 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लखौली में 470 एनसीसी कैडेट्स सीख रहे अनुशासन और नेतृत्व के गुण-वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

    आरंग। युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ग्राम लखौली में 3 सीजी एयर एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर उत्साहपूर्वक जारी है। 12 से 21 नवंबर तक आयोजित इस शिविर में विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 470 छात्र-छात्रा कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट स्क्वाड्रन लीडर एम. जर्रार के निर्देशन में किया जा रहा है।
    एरो मॉडलिंग कार्यशाला और विमानों की कार्यप्रणाली बनी आकर्षण का केंद्र
    शिविर में कैडेट्स की दिनचर्या सुबह 6 बजे हेल्थ रन और योगाभ्यास से शुरू होती है। इसके बाद दो घंटे का ड्रिल अभ्यास, पाठ्यक्रम आधारित कक्षाएं, अतिथि व्याख्यान और संध्याकालीन खेलकूद जैसी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। कैडेट्स को हथियार (बंदूक) चलाने के प्रशिक्षण के साथ-साथ रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों की कार्यप्रणाली से भी रूबरू कराया जा रहा है।इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षक दीपक भुरले के मार्गदर्शन में आयोजित एरो मॉडलिंग की विशेष कार्यशाला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां कैडेट्स विमानों के मॉडल निर्माण और उड़ान भरने की तकनीक सीख रहे हैं। शाम के समय वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स की बौद्धिक क्षमता को निखारा जा रहा है। सभी गतिविधियों में प्रत्येक कैडेट की भागीदारी अनिवार्य होने से उनमें मंच पर अपनी बात रखने और सामूहिक नेतृत्व का आत्मविश्वास विकसित हो रहा है।
    सोशल मीडिया के अनावश्यक जाल से बचें युवा-ओपी चौधरी
    शिविर में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं पूर्व आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी का आगमन हुआ। गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत के पश्चात उन्होंने एयर और नेवल एनसीसी कैडेट्स द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने युवाओं को सोशल मीडिया के अनावश्यक जाल में उलझने से बचने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चारित्रिक विकास, साहस, एकाग्रता और धैर्य जैसे गुण सिखाती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आते हैं। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया और अपने उद्बोधन के दौरान पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले कैडेट्स को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व 17 नवंबर को रायपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर साईं प्रसाद सिष्टला (सेना मेडल) ने भी शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की थी।
    21 नवंबर को होगा शिविर का समापन
    एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रतिवर्ष इस 10 दिवसीय शिविर में शामिल होना अनिवार्य होता है। शिविर के तहत 20 नवंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जबकि 21 नवंबर को इसका विधिवत समापन होगा। शिविर के सफल संचालन में एयर एनसीसी के वारंट ऑफिसर वीके शर्मा, जूनियर वारंट ऑफिसर पीसी सामल, एडी मिंज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और केयरटेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    November 19, 2026

    आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा

    November 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    Vinod GuptaNovember 19, 2026108 Views

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..
    • आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
    • देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा
    • राजीव भवन आरंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन
    • बुजुर्ग रिटायर्ड पटवारी के घर 80 हजार रुपये की चोरी का पर्दाफाश-पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड-साथी समेत गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.