वोट बचाओ देश बचाओ अभियान-कांग्रेस का विशाल जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
आरंग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आरंग शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर ‘वोट बचाओ देश बचाओ अभियान एवं लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाव’ के तहत एक विशाल मंडल स्तरीय जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरंग विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और स्थानीय जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कांग्रेस नेताओं ने लगाया विकास कार्यों के श्रेय लेने का आरोप
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता के असली जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज आरंग विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य और संरचनाएं दिखाई दे रही हैं, वे सभी कांग्रेस की पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत और निर्मित किए गए थे। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार केवल उन कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण करने का काम कर रही है और विकास के नाम पर जनता के साथ छलावा हो रहा है।
बिजली बिल और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा
पूर्व मंत्री ने बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से आम आदमी त्रस्त है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही है और बढ़े हुए बिजली बिलों व महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
बाजार में बांटे पोस्टर, दर्ज कराया विरोध
जन चौपाल के पश्चात पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से मुलाकात कर सरकार की नीतियों के विरोध में पोस्टर वितरित किए और अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, दीपक चंद्राकर, मंगलमूर्ति अग्रवाल, शरद गुप्ता जीतू, ईश्वर पटेल, समीर गोरी, सजल चंद्राकर, उपेंद्र साहू, तुलसी पटेल, दिलीप चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, देवेंद्र धृतलहरें, मुकेश लोधी, राकेश मिश्रा, चोवा जलक्षत्रि, भीम जलक्षत्रि, सलमा बेगम, बिजेंद्र लोधी, हेमा जलक्षत्रि, राजेश्वरी साहू, गौरीबाई देवांगन, भारती देवांगन, चम्मन कोसले, जय डहरिया, आचूं देवांगन, सादिक बेलीम, चमन जलक्षत्रि, डोमनलाल ध्रुव, मोरध्वज साहू, बलराम पाल, शेखर लोधी, सुनील बघेल, गोलू चंद्रहास साहू, राममोहन लोधी, सागर जोशी, आलोक चंद्राकर, सलमान खान, चंद्रहास साहू, राजू लोधी, कैलाश बंजारे, गणेशराम साहू, खेलावन राम, दयालुराम साहू, मनेश कंडरा और भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग





