आरंग में माँ दन्तेश्वरी महालक्ष्मी उत्सव की धूम-आज 56 भोग और महाआरती का होगा भव्य आयोजन
आरंग।माँ दन्तेश्वरी महालक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा माण्डदेवल पारा, आजाद चौक (आरंग) में द्वितीय वर्ष के महालक्ष्मी उत्सव का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। समिति एवं समस्त मोहल्लेवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में विधि-विधान से 06 नवंबर 2026, शुक्रवार को माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। आज लक्ष्मी पूजन के पावन अवसर पर 08 नवंबर 2026, रविवार को विशेष छप्पन भोग एवं भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू गण शामिल होंगे। उत्सव के सभी धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से संपन्न किए जाएंगे। वहीं, 11 नवंबर 2026, बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों और गाजे-बाजे के साथ माँ महालक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजक समिति व मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग





