बड़ी खबर-आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-07-8 साल से फरार 7 वारंटी एक साथ गिरफ्तार-न्यायालय में पेश
आरंग। थाना आरंग पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में पिछले 7-8 वर्षों से फरार चल रहे 7 वारंटियों को एक ही दिन में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।लंबे समय से फरार इन आरोपियों के कारण कई प्रकरण न्यायालय में अटके पड़े थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अब उन प्रकरणों की सुनवाई में तेजी आएगी।शिवेन्द्र कुमार टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आरंग के न्यायालय से 6 आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी थे। वहीं एक आरोपी के विरुद्ध चन्द्रप्रताप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। सभी आरोपी अपने-अपने प्रकरणों में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे और लगातार फरार चल रहे थे। कई बार समन और वारंट जारी होने के बाद भी वे पुलिस को चकमा देकर भागते रहे।थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अपने-अपने गांव और आसपास के इलाकों में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही थाना आरंग की विशेष टीम को एक्टिव किया गया।टीम ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ दबिश दी और सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ के बाद वारंट की तस्दीक कर सभी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी – पूरी लिस्ट :-
1. परमानंद विश्वकर्मा पिता बिहारी, उम्र 35 वर्ष, साकिन फरफौद, थाना आरंग, जिला रायपुर
फरारी : पिछले 08 वर्षों से फरार – सबसे लंबे समय से फरार चल रहा था।
2. जगेश्वर जलक्षत्री पिता भरत जलक्षत्री, निवासी मछली चौक आरंग, थाना आरंग, जिला रायपुर
फरारी : पिछले 05 वर्षों से फरार
3. शिव जलक्षत्री पिता मोहन जलक्षत्री, निवासी रामसागर पारा आरंग, थाना आरंग, जिला रायपुर
4. जितेन्द्र ध्रुव पिता बहुर सिंह ध्रुव, साकिन कुरूद, थाना आरंग, जिला रायपुर
5. नंदकुमार साहू पिता रूंगुराम साहू, साकिन चपरीद, थाना आरंग, जिला रायपुर
6. मुरारी पाल पिता गजरू पाल, साकिन शीतलापारा आरंग, थाना आरंग, जिला रायपुर
7. खिलेन्द्र साहू पिता खेमलाल, साकिन देवरी, थाना आरंग, जिला रायपुर
वारंट : माननीय न्यायालय रायपुर से जारी
सभी 7 गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग



