शरद पूर्णिमा पर अटल विहार में सजेगा धार्मिक उत्सव-नव दुर्गा समिति द्वारा 25 अक्टूबर को भव्य भंडारा एवं विशेष अनुष्ठान
आरंग।शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर की नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा अटल विहार कॉलोनी स्थित तिरंगा झंडा चौक गार्डन परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार यह भक्तिमय आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को पूरे श्रद्धाभाव और धूमधाम के साथ संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मां जगदम्बा की विशेष पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ विशाल भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।।नव दुर्गा उत्सव समिति ने नगर व आसपास के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर मां जगदम्बा का आशीर्वाद लेने तथा भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



